फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Final: विराट कोहली के आउट होने पर मायूस हुईं अनुष्का शर्मा, वायरल रिएक्शन देखकर फैंस भी दुखी

Tue, 03 Jun 2025 11:14 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आईपीएल का फाइनल मैच PBKS यानी पंजाब किंग्स और RCB यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हो रहा है, यह मैच फैंस के दिलों की धड़कन को तेज कर रहा है। कुछ देर पहले RCB से खेलने वाले विराट कोहली आउट हुए। इस पर पत्नी अनुष्का शर्मा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स अनुष्का के रिएक्शन पर क्या कह रहे हैं? जानिए।  

विज्ञापन
अनुष्का शर्मा का रिएक्शन विराट कोहली के आउट होने पर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज क्रिकेट लवर्स के लिए खास दिन हैं, आईपीएल फाइनल में RCB और PBKS क्रिकेट टीम के बीच कौन मैच जीतेगा, इस पर सबकी निगाहें हैं। स्टेडियम में पल-पल बहुत कुछ बदल रहा है। विराट कोहली के आउट होने पर फैंस तो दुखी हुए ही, अनुष्का काफी मायूस दिखीं। अनुष्का का रिएक्शन सोशल मीडिया पर भी वायरल है 

अनुष्का की मायूसी पर फैंस भी दुखी

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा आईपीएल के हर मैच में विराट कोहली को सपोर्ट करने पहुंचती हैं। आज यानी मंगलवार को भी आईपीएल का फाइनल मैच देखने के लिए वह पहुंची हैं। मैच की शुरुआत में वह काफी खुश थीं। फिर विराट कोहली आउट हो गए। इस पर अनुष्का का चेहरा उतर गया, वह काफी दुखी दिखीं।  
 

व्हाइट शर्ट का जीत से कनेक्शन 

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा को दुखी देखकर फैंस भी निराश हुए। फिर भी कुछ फैंस को उम्मीद है कि मैच विराट कोहली की टीम RCB ही जीतेगी। दरअसल, कुछ फैंस का मानना है कि जब-जब अनुष्का व्हाइट शर्ट में मैच देखने आती हैं तो विराट की टीम जीत जाती है। 

ये खबर भी पढ़ें: IPL 2025: अंगद बेदी बोले-‘विराट की टीम जीतेगी’, प्रीति जिंटा के फैंस भी कर रहे जीत की दुआएं 

ये सितारे भी मैच देखने आए 
आज के आईपीएल फाइनल मैच में आमिर खान भी पहुंचे थे। इस दौरान आमिर ने अपनी फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का प्रमोशन भी किया। शंकर महादेवन ने ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया। अपने गीतों से समा बांधा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें