अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 191 रनों का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत तो बेहतर रही, लेकिन बीच में पारी लड़खड़ाई है। इस बीच कप्तान श्रेयस अय्यर सस्ते में आउट हो गए। श्रेयस अय्यर का विकेट पंजाब के लिए कितना महत्वपूर्ण है, ये प्रीति जिंटा के रिएक्शन से पता लगाया जा सकता है। श्रेयस अय्यर के आउट होने पर अब प्रीति जिंटा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल है।
अय्यर के आउट होने पर दुखी हुईं प्रीति जिंटा
आईपीएल के फाइनल मुकाबले में 191 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पंजाब किंग्स एक समय मजबूत स्थिति में दिख रही थी। लेकिन तभी पंजाब के तीन विकेट लगातार गिर गए। टीम को कप्तान श्रेयस अय्यर से उम्मीद थी, लेकिन अय्यर सिर्फ 1 रन बनाकर इस अहम मुकाबले में आउट हो गए। अब अय्यर के आउट होने के बाद प्रीति जिंटा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल है। अय्यर का विकेट गिरते ही प्रीति एकदम से निराश हो गईं।
यूजर बोले- मेरी प्रीति जिंटा रो रही है
सोशल मीडिया पर भी श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद लोगों के रिएक्शन वायरल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘मेरी प्रीति जिंटा रो रही हैं।’ तो वहीं एक यूजर ने प्रीति जिंटा के रिएक्शन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘रुला दिया न बेचारी को।’
यह खबर भी पढ़ेंः IPL Final: प्रीति जिंटा के लिए पंजाब किंग्स की जीत की दुआ कर रहे फैंस, बोले- वो भी 18 साल से इंतजार कर रही हैं
विराट का रिएक्शन हुआ वायरल
श्रेयस अय्यर का विकेट इस फाइनल मुकाबले में आरसीबी के लिए काफी मायने रखता है। यही कारण है कि जब अय्यर का विकेट गिरा तो आरसीबी खुशी से झूम उठी। इस बीच विराट कोहली का रिएक्शन भी वायरल है। जो अय्यर के आउट होने के बाद खुशी से जश्न मनाते दिखे।