फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB Vs PBKS: पति को चियर करने पहुंचीं अनुष्का, जीत के बाद कोहली ने किया खास इशारा; जानें क्या है इसका मतलब

Thu, 29 May 2025 11:10 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anushka Sharma-Virat Kohli In IPL Match: प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स (PBKS) को हराकर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) ने अपने फैंस को खुश कर दिया है। विराट की टीम अब फाइनल में है। विराट की इस खुशी में अनुष्का शर्मा भी गदगद नजर आईं। मैच के बाद अनुष्का और विराट के बीच के कुछ प्यार भरे पल भी खूब वायरल हो रहे हैं। ये दोनों फैंस के लिए कपल्स गोल्स सेट करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
जीत का जश्न मनाते विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार शाम आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु ने पंजाब किंग्स को आईपीएल के क्वालिफायर मैच में हरा दिया। आरसीबी से विराट कोहली खेलते हैं और उन्हें सपोर्ट करने के लिए उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हर मैच की तरह इस मैच में भी मौजूद थीं। मैच के बाद अनुष्का और विराट जीत के जश्न में डूबे नजर आए। दोनों के बीच के कुछ प्यार भरे पल भी कैमरे में कैद हुए। इस पर यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए। 

विराट के इशारे पर मुस्कुराती दिखीं अनुष्का 

विज्ञापन

गुरुवार को प्रीति जिंटा की टीम PBKS आईपीएल के क्वालिफायर मैच में 14 ओवर में 101 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में विराट की टीम RCB ने मात्र 10 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। इसके बाद विराट कोहली और साथी क्रिकेटर जश्न मनाते दिखे।
स्टेडियम में अनुष्का भी मौजूद थीं तो विराट ने अनुष्का को इशारा किया। उन्होंने उंगुली से एक का साइन बनाया। वह अपनी पत्नी को बता रहे हैं कि अब बस एक मैच जीतना बाकी है। इस पर अनुष्का भी मुस्कुराती और तालियां बजाती दिखीं। अनुष्का और विराट के बीच के ये प्यार भरे पल तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।    

ये खबर भी पढ़ें: IPL 2025: आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस, वीडियो वायरल 

 

  
विज्ञापन

 
   

यूजर्स ने दिए ये रिएक्शन
अनुष्का और विराट के फैंस ने सोशल मीडिया पर इस कपल की वायरल तस्वीरों पर खूब रिएक्शन भी दिए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और आरसीबी का लकी चार्म है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘अनुष्का विराट कोहली की सबसे बड़ी सपोर्टर हैं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने रिएक्शन दिया और लिखा, ‘अनुष्का शर्मा विराट कोहली को सेलिब्रेट करते देखे, अपनी मुस्कुराहट को छुपा नहीं पा रही हैं।’ फैंस ने इस सेलिब्रिटी कपल के लिए खूब सारे हार्ट इमोजी भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।   
    

 

विज्ञापन

विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasharma
अनुष्का ने फिल्मों से बना ली दूरी
अनुष्का शर्मा पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं। वह विराट और अपने बच्चों वामिका, अकाय के साथ रहना चाहती हैं। यह कपल लंदन भी शिफ्ट हो चुका है। अनुष्का की आखिर फिल्म ‘जीरो(2018)’ थी। इसमें वह शाहरुख खान के अपोजिट नजर आईं। इसके अलावा अनुष्का के प्रोडक्शन की आखिर रिलीज फिल्म ‘कला’ थी, यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें