पंजाब के मुल्लांपुर में खेले जा रहे आईपीएल 2025 के क्वालिफायर 1 मैच में प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स (PBKS) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) से जारी है। इस मैच में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की टीम PBKS की हालत ठीक नहीं है। पहली पारी में टीम ने 14 ओवर में 101 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
प्रीति इस मैच के दौरान मैदान पर ही मौजूद हैं और वहां से सामने आए विजुअल्स में वो बेहद दुखी नजर आ रही हैं। इसी बीच ट्विटर पर भी प्रीति जिंटा खूब वायरल हैं। जहां कुछ यूजर्स उनके एक्सप्रेशंस पर कमेंट कर रहे हैं तो वहीं कुछ उनकी टीम को चोकर्स कहते हुए ट्रोल कर रहे हैं। यहां देखें यूजर्स के अजब-गजब रिएक्शन…
यूजर ने दिए ये रिएक्शन
एक यूजर ने पंजाब किंग्स और आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के आईपीएल मैच को लेकर कहा, ‘सॉरी प्रीति जिंटा जी, मैं आज आरसीबी को सपोर्ट कर रहा हूं, अगले मैच में आपकी टीम को सपोर्ट करूंगा।’ एक अन्य यूजर ने भी लिखा, ‘ पंजाब किंग्स रोना मत, हम अगले मैच में फिर से आपको हराएंगे। ।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘कितनी बार दिल तोड़ेगा, बेचारी का।’ एक अन्य यूजर ने भी लिखा, ‘रूला दिला क्यूटी को।’
अनुष्का शर्मा से भी तुलना
आरसीबी टीम से विराट कोहली खेलते हैं तो अनुष्का शर्मा उन्हें सपोर्ट करने मैच में पहुंची हैं। ऐसे में यूजर ने अनुष्का शर्मा और प्रीति जिंटा का कंपैरिजन भी शुरू कर दिया है। एक यूजर लिखता है, ‘आज का कॉम्पिटिशन अनुष्का शर्मा और प्रीति जिंटा की स्माइल के बीच होगा।’ एक अन्य यूजर लिखती हैं, ‘आप किसी को भी सपोर्ट करें, प्रीति जिंटा के लिए बुरा जरूर लगेगा।’
प्रीति जिंटा का करियर फ्रंट
प्रीति जिंटा सिर्फ आईपीएल में ही व्यस्त नहीं रहती हैं। वह अब भी फिल्मों में नजर आती हैं। साल 2018 में फिल्म ‘भैया जी सुपरहिट’ में नजर आईं। इस साल ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में सनी देओल भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं।