फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anushka Sen: 22 साल की अनुष्का सेन ने कान में किया डेब्यू, फ्लोरल ड्रेस में रेड कार्पेट पर दिखाया जलवा

Sat, 17 May 2025 05:01 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anushka Sen Cannes Look: अनुष्का सेन कान में अपना डेब्यू करते ही छा गईं। फैंस को अनुष्का का लुक काफी पसंद आ रहा है और उन पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन
अनुष्का सेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री अनुष्का सेन ने 22 साल की उम्र में 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में अपना शानदार डेब्यू किया। पहली बार कान की रेड कार्पेट पर उतरीं अनुष्का सेन ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। अनुष्का सेन की तस्वीरें सामने आते ही फैंस उन पर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें पसंद कर रहे हैं। 

पर्पल गाउन में खूबसूरत लगीं अनुष्का

विज्ञापन

अनुष्का सेन कान के कार्पेट पर पर्पल कलर के फ्लोरल गाउन में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने कानों में बड़े-बड़े इयर रिंग्स भी पहने थे। इस दौरान रेड कार्पेट पर अनुष्का ने अलग-अलग कई पोज दिए और वो मुस्कुराती नजर आईं। इस दौरान अनुष्का ने रेड कार्पेट पर कोरियन हार्ट का साइन बनाने वाला पोज भी दिया।

अनुष्का सेन
विज्ञापन


अनुष्का सेन

फैंस ने लुटाया प्यार
अनुष्का का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है और अनुष्का की तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने अनुष्का को क्यूट बताया तो वहीं कुछ ने उन्हें क्वीन करार दिया। कई फैंस को अनुष्का की ड्रेस खूबसूरत लगी। एक फैन ने अनुष्का को अपने बचपन का क्रश बताते हुए उनकी तारीफ की है।

अनुष्का सेन

यह खबर भी पढ़ेंः Nancy Tyagi: कान के रेड कार्पेट पर फिर छाईं दिल्ली की नैंसी त्यागी, खुद से डिजाइन कर तैयार किया अपना गाउन


अनुष्का सेन

अनुष्का ने टीवी से की करियर की शुरूआत
अनुष्का सेन ने टीवी से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वो कई वेब सीरीज में भी नजर आई हैं। पिछले साल आई उनकी वेब सीरीज ‘दिल दोस्ती डिलेमा’ को काफी पसंद किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें