अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'निशानची' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में विराट कोहली और आलिया भट्ट के बारे में अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने सिनेमा को लेकर अपनी पसंद पर भी बात की है।
विराट कोहली की बायोपिक नहीं बनाएंगे
अनुराग कश्यप से पूछा गया कि क्या वह भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की जिंदगी पर आधारित फिल्म बनाना पसंद करेंगे। इस पर कश्यप ने ना में जवाब दिया। फिल्मीज्ञान से बातचीत में अनुराग कश्यप ने कहा 'मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा करूंगा, क्योंकि वह पहले से ही बहुत लोगों के लिए हीरो हैं। कई बच्चों के हीरो हैं। अगर मैं कोई बायोपिक बनाऊंगा तो मैं कोई कठिन विषय चुनूंगा।'