फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Kashyap: 'एनिमल' के निर्देशक से प्रभावित हैं अनुराग कश्यप, बोले- संदीप बाकियों की तरह टॉक्सिक नहीं हैं

Tue, 11 Jun 2024 05:11 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनुराग कश्यप को बनावटी लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। निर्देशक कहते हैं, 'मेरे लिए अगर इस दुनिया में कोई एक चीज सबसे ज्यादा मायने रखती है तो वह ईमानदारी है'।
विज्ञापन
अनुराग कश्यप सदीप रेड्डी वांगा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक अनुराग कश्यप अपनी फिल्मों के अलावा अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। जो उनके मन में होता है वे बिना किसी लाग-लपेट के दुनिया के सामने रख देते हैं। उनकी यही साफगोई कई बार उन्हें विवादों के घेरे में ले आती है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि आखिर उन्हें फिल्म 'एनिमल' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा क्यों पसंद हैं। 
विज्ञापन


संदीप की ईमानदारी से हैं प्रभावित 
अनुराग कश्यप को बनावटी लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। निर्देशक कहते हैं, 'मेरे लिए अगर इस दुनिया में कोई एक चीज सबसे ज्यादा मायने रखती है तो वह ईमानदारी है। यहां इस इंडस्ट्री में लगभग सब दिखावा करते हैं। वे जो नहीं हैं वो दुनिया को दिखाने में जुटे रहते हैं। कम से कम संदीप यह नहीं करता है। मुझे उसकी ईमानदारी सबसे ज्यादा पसंद आती है और इसलिए मैं उसके साथ समय बिताना पसंद करता हूं'। 

Sonakshi Sinha Wedding: बहन सोनाक्षी की शादी से अंजान हैं भाई लव सिन्हा, बोले- मेरी इसमें कोई भागीदारी नहीं
विज्ञापन


मैं उनसे जुड़ाव महसूस करता हूं 
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' निर्देशक ने हाल ही में अपनी बेटी आलिया कश्यप के पॉडकास्ट 'यंग, डंब एंड एंक्सियस' में इस बात का भी जिक्र किया था कि कैसे उन्हें उनकी फिल्म 'देव डी' के लिए लोगों ने टार्गेट किया था। उन्हें भी 'स्त्रीदोषी' का टैग दिया गया था। इसलिए जब उन्होंने 'एनिमल' के निर्देशक के साथ भी वही सब होते देखा तब उन्होंने तय किया कि वे उनसे मिलेंगे। अनुराग कहते हैं, 'मैं पांच घंटे तक उनसे बात करता रहा और वे मुझे पसंद आए इसलिए मैंने उनका बचाव किया था'।
विज्ञापन


Auron Mein Kahan Dum Tha: तब्बू को क्यों सता रहा अजय देवगन से अलग होने का डर? ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

अनुराग की आगामी फिल्म 
अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड को कई हिट और अलग किस्म की फिल्मे दी हैं। उनकी फिल्मों के लोग दीवाने हैं। अनुराग के नाम से ही लोग सिनेमाघरों में फिल्म देखने पहुंच जाते हैं। आने वाले दिनों में उनकी फिल्म 'केनेडी' रिलीज होने वाली है। यह वही फिल्म है जिसका प्रीमियर साल 2023 के कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें