निर्देशक नाग अश्विन की आगामी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के ट्रेलर को देखने के बाद प्रशंसकों की उत्सुकता इस फिल्म को लेकर और अधिक बढ़ गई है। फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म के ट्रेलर की रिलीज के बाद ना जाने ऐसा क्या हुआ कि अमिताभ अपना फोन खिड़की से बाहर फेंक देना चाहते थे।
27 जून को रिलीज होने वाली निर्देशक नाग अश्विन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। 10 जून को फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसके बाद से ही प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर और अधिक उत्साह बढ़ गया है। इस फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण के अलावा अमिताभ बच्चन ने भी अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म में अमिताभ ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया है। अमिताभ के इस नए रूप को देखकर उनके फैंस बेहद खुश है और उत्साहित है कि 81 साल की उम्र में भी वह आज के कलाकारों को टक्कर दे रहे हैं। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि 'कल्कि 2898 एडी' के ट्रेलर रिलीज के बाद अमिताभ अपना फोन फेंक देना चाहते थे।
विज्ञापन
फोन से निराश हुए अमिताभ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमिताभ बच्चन ने अपने एक ब्लॉग पर पोस्ट किया कि वह अपने फोन से बहुत अधिक परेशान और निराश हो चुके हैं। 'कल्कि 2898 एडी' के ट्रेलर रिलीज के बाद उन्होंने लिखा, ''मैं अपने फोन को ठीक करने की पूरी कोशिश कर रहा हूं और जो पहले सेटिंग थी, वह अचानक बदल गई, इसलिए हर तरफ से मदद लेने की कोशिश की और असफल रहा। बहुत निराशाजनक, मैं अंग्रेजी और हिंदी टाइपिंग करना चाहता था, अंग्रेजी में टाइप करके, हिंदी शब्द और यह देवनागरी में आता है, लेकिन कई घंटों तक प्रयास करने के बाद अब मैं अपने फोन को खिड़की से बाहर फेंककर तोड़ने के बहुत करीब हूं" बाद में अमिताभ ने यह भी लिखा, "नहीं नहीं नहीं... ऐसी किस्मत नहीं... बस गुस्सा निकाल रहा हूं।" बिग बी ने आगे लिखा, ''पहले अभिनेताओं के पास अच्छी स्क्रिप्ट के बारे में मार्गदर्शन करने वाला कोई नहीं होता था, लेकिन अब आज की पीढ़ी के पास इतने सारे एजेंट और सलाहकार होता हैं, जो उन्हें अपना अगला प्रोजेक्ट चुनने में मदद करते हैं।''
अश्वत्थामा अवतार में नजर आएंगे अमिताभ
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में उनका अश्वत्थामा अवतार फैंस को बेहद पसंद आया। फिल्म के इस पोस्टर में अमिताभ बच्चन अपने हाथ में अस्त्र थामे और माथे पर एक चमकदार दिव्य मणि पहने हुए दिलचस्प अवतार में नजर आए। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी एक्शन करते नजर आए।
विज्ञापन
फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस बेकरार
पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फिल्म 'कल्कि 2998 एडी' के ट्रेलर के बाद से ही इसकी पूरी स्टारकास्ट सुर्खियों में बनी हुई है। फैंस लगातार फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं। ट्रेलर में काशी को दुनिया का पहला शहर और आखिरी शहर दिखाया गया है। इसमें अश्वत्थामा के किरदार में अभिनेता अमिताभ बच्चन भी माथे पर मणि धारण किए नजर आए। वहीं, ट्रेलर में प्रभास के साथ-साथ सभी किरदार खूब सारा एक्शन करते नजर आए। 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज को लेकर देश-विदेश में दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह भारतीय पौराणिक कथाओं और साइंस-फिक्शन पर आधारित फिल्म है, जो 27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।