फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nishaanchi: क्यों ‘निशानची’ की हीरोइन का नाम लेने पर पलटते थे अनुराग कश्यप? फिल्म के सेट पर लगते थे ठहाके

Wed, 10 Sep 2025 07:01 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anurag Kashyap On Nishaanchi Set: फिल्म ‘निशानची’ के सेट पर कुछ ऐसा होता था कि सभी लोग ठहाके लगाने लगते थे। अनुराग कश्यप थे इसके पीछे की असली वजह।
विज्ञापन
अनुराग कश्यप और वेदिका पिंटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी आगामी फिल्म ‘निशानची’ की रिलीज का इंतजार कर रहे निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ‘निशानची’ के जरिए अनुराग एक बार फिर एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म ला रहे हैं, जिसमें एक दम रॉ चीजें देखने को मिलने वाली हैं। ट्रेलर के बाद से ही फिल्म चर्चाओं में हैं। अब इस फिल्म और अनुराग कश्यप से जुड़ी एक मजेदार बात सामने आई है। जिसके चलते फिल्म के सेट पर अक्सर ही ठहाके लगते रहते थे।

अनुराग का निक नेम है रिंकू

विज्ञापन

‘निशानची’ में ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो प्रमुख भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वेदिका के किरदार का नाम रिंकू है। जबकि निर्देशक अनुराग कश्यप का असली निक नेम भी रिंकू है। ऐसे में ‘निशानची’ के सेट पर जब भी कभी रिंकू नाम लिया जाता था, तो वेदिका और अनुराग दोनों ही पलटकर देखते थे। जिसके बाद सेट पर जोर-जोर से ठहाके लगने शुरू हो जाते थे। 

ऐश्वर्य ठाकरे कर रहे हैं डेब्यू
एक्शन-कॉमेडी और थ्रिलर से भरपूर ‘निशानची’ का ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस फिल्म को लेकर और भी उत्साहित हैं। इस फिल्म से ऐश्वर्य ठाकरे एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं। वो फिल्म में दोहरी भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Anurag Kashyap: वो निर्देशक जिसने स्थापित किए फिल्म मेकिंग के नए आयाम, लेखन और अभिनय में भी कमाया नाम

19 सितंबर को रिलीज होगी ‘निशानची’
अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित ‘निशानची’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो के अलावा मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा सरीखे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें