फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nishaanchi Poster Release: अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशांची’ का पोस्टर रिलीज, इस दिन होने वाला है जोरदार धमाका

Thu, 31 Jul 2025 12:48 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anurag Kashyap Movie Nishaanchi Poster Out: अनुराग कश्यप के निर्देशन बन रही क्राइम-ड्रामा फिल्म 'निशांची' का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म से ऐश्वर्य ठाकरे एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं। 

विज्ञापन
निशांची - फोटो : इंस्टाग्राम- @amazonmgmstudiosin
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज इंडिया ने आज गुरुवार को अपनी आगामी थ्रिलर फिल्म 'निशांची' का धमाकेदार पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसे अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। पोस्टर को देख कर लगता है कि फिल्म में थ्रिलर, संस्पेंस, प्यार, इमोशंस सभी का मिश्रण देखने को मिलेगा। यह फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन


पोस्टर ने मचाया तहलका
आगामी क्राइम-ड्रामा फिल्म 'निशांची' के मेकर्स ने आज गुरुवार को इस फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिलीज किया है। फिल्म के पोस्टर को देखकर कहा जा सकता है कि इसमें क्राइम और ड्रामा का देसी अंदाज देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को भरपूर मनोरंजन दे सकता है। पोस्टर में प्यार, बदला, टकराव, पछतावा सब कुछ एक साथ दिखाई दे रहा है और जारी हुए पोस्टर पर लिखा है कि दिल थामिए और जान बचाइए। यानी कि अनुराग कश्यप की ये फिल्म गैंग्स ऑफ वॉसेपुर की झलक दिखाती नजर आ रही है।


पोस्टर रिलीज होते ही आई कमेंट्स की बाढ़
'निशांची' फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। मशहूर अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने लिखा कि धमाका है धमाका। वहीं लेखक-निर्माता आदित्य कृपलानी ने कहा कि आखिरकार पोस्टर आ ही गया। इसके अलावा अन्य यूजर्स ने लिखा कि अनुराग कश्यप धमाल मचाने वाले हैं, शानदार पोस्टर। 

विज्ञापन




क्या है फिल्म की कहानी?
अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशांची’ की कहानी दो भाइयों की उलझी हुई जिंदगी पर आधारित है, जिसमें दोनों की रास्ते अलग हैं, लेकिन उनके फैसले उन्हें हमेशा एक मोड़ पर लाकर खड़ा कर देते हैं। इस फिल्म में रिश्तों के बीच जद्दोजहद दिखाई देगा।  

यह खबर भी पढ़ें: Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने लंदन के लॉर्ड्स में खेला क्रिकेट, पत्नी मीरा राजपूत ने बढ़ाया हौसला

फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट
अजय राय और रंजन सिंह द्वारा निर्मित फिल्म 'निशांची' से ऐश्वर्य ठाकरे अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं। उनके अलावा फिल्म में वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें