अनुराग कश्यप का फिल्म बनाने का नजरिया अलग है। वे बोल्ड विषयों पर फिल्में बनाते हैं, जो अक्सर अलग नजर आती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई चर्चित फिल्में बनाई हैं। कई कलाकारों के साथ काम कर चुके अनुराग कश्यप बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ काम करने से डरते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इसकी वजह का खुलासा किया और इसके लिए शाहरुख खान के प्रशंसकों को जिम्मेदार ठहराया है।
शाहरुख के साथ काम करने की जताई इच्छा
अनुराग कश्यप ने शाहरुख खान के साथ काम नहीं करने के लिए शाहरुख खान के फैन बेस को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने स्वीकार किया कि शाहरुख खान के साथ काम करना असंभव है। ह्यूमंस ऑफ सिनेमा से बात करते हुए अनुराग कश्यप ने खुलासा किया कि शाहरुख खान और उनके काम को पसंद करने के बावजूद वे उनके साथ काम नहीं कर सके। अनुराग कश्यप ने कहा कि वे एक बार शाहरुख के साथ फिल्म बनाना चाहते थे। किंग खान को वे पसंद भी खूब करते हैं, लेकिन वह शाहरुख के प्रशंसकों से काफी ‘डरते’ हैं।
Film Stars In Lok Sabha Election Live: पहले ही चुनाव में जीत 'क्वीन' बनीं कंगना, हेमा-शत्रुघ्न ने भी मारी बाजी
किंग खान के फैंस से लगता है डर
अनुराग कश्यप ने आगे कहा, 'सोशल मीडिया के इस दौर में बड़े स्टार्स के प्रशंसकों की संख्या देखकर घबरा जाता हूं। अभिनेता प्रशंसकों की वजह से टाइपकास्ट हो जाते हैं और प्रशंसक उनसे बार-बार वही चीजें चाहते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है, तो प्रशंसक उसे अस्वीकार कर देते हैं, इसलिए अभिनेता भी नई चीजें आजमाने से डरते हैं'।
Shekhar Suman: शेखर सुमन ने अध्ययन को दी सलाह, बोले- इंडस्ट्री में सबके हिस्से में संघर्ष आता है, हारना...
महंगे पड़ सकते हैं परिणाम!
अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि वह ऐसे व्यक्ति हैं, जो अपनी पसंद की फिल्म बनाएंगे और सिर्फ प्रशंसकों के लिए नहीं। इसलिए, वे शाहरुख के साथ काम करने से डरते हैं। अनुराग कश्यप ने कहा कि शाहरुख खान के साथ ऐसी फिल्म बनाने के नतीजे या परिणाम उन्हें बहुत महंगे पड़ सकते हैं। अनुराग कश्यप ने कहा, 'शाहरुख खान के ऑरा और स्टारडम को संभालना मेरे बस की बात नहीं है। अगर उनकी फिल्म 'फैन' चलती तो मैं कह सकता था कि मुझमें भी उनके साथ काम करने की हिम्मत है'।
Zoya Hussain: जोया हुसैन का बड़ा खुलासा, बोलीं- सोशल मीडिया पर कम फॉलोअर्स थे, इसलिए काम ही नहीं मिला