फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zoya Hussain: जोया हुसैन का बड़ा खुलासा, बोलीं- सोशल मीडिया पर कम फॉलोअर्स थे, इसलिए काम ही नहीं मिला

Wed, 05 Jun 2024 09:00 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'भैयाजी' और 'मुक्काबाज' फिल्म में काम करने वाली अभिनेत्री जोया हुसैन ने हालिया साक्षात्कार में एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कम फॉलोअर्स के कारण उन्हें कई प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन
जोया हुसैन - फोटो : इंस्टाग्राम @zyhssn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म 'भैयाजी' को रिलीज हुए कई दिन बीत चुके हैं। फिल्म को दर्शकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म में मनोज के अलावा अभिनेत्री जोया हुसैन ने भी काम किया हैं। उन्होंने मिताली का किरदार निभाया है। जोया इससे पहले अनुराग कश्यप की फिल्म 'मुक्काबाज' में भी नजर आ चुकी हैं। एक हालिया साक्षात्कार में उन्होंने फिल्मों की कास्टिंग में इंस्टाग्राम की भूमिका पर बात की है।

विज्ञापन


Film Stars In Lok Sabha Election Live: पहले ही चुनाव में जीत 'क्वीन' बनीं कंगना, हेमा-शत्रुघ्न ने भी मारी बाजी

कम फॉओअर्स के कारण नहीं मिला काम
जोया हुसैन ने इंडियन एक्सप्रेस को एक साक्षात्कार दिया, जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या कभी कास्टिंग के लिए इंस्टाग्राम आड़े आया, क्योंकि कई कलाकार बता चुके हैं कि अब इंस्टा फॉलोअर्स की संख्या देखकर कास्टिंग की बात आगे बढ़ती है। अपने जवाब में जोया ने कहा कि वो वाकई में इस चीज का सामना कर चुकी हैं। जोया ने बताया कि उन्हें यह तो नहीं पता कि इसमें खास तौर से इंस्टाग्राम की भूमिका रही है, लेकिन इतना जरूर है कि कम फॉलोअर्स के कारण उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




Celebs: इन सितारों के बारे में उड़ चुकी है झूठी अफवाह, किसी की गुपचुप शादी की खबर तो किसी के बच्चों पर आई आंच

इंडस्ट्री में अधिकतर चीजों से कला का लेना-देना काफी कम
बातचीत के दौरान जोया ने कहा कि इस इंडस्ट्री में दुर्भाग्य से, अधिकतर चीजों से कला का लेना-देना काफी कम है। पहचान बनने में बहुत समय लगता है। जोया ने कहा कि अगर आपको इसलिए कास्ट नहीं किया जा रहा है, क्योंकि आपके फॉलोअर्स की संख्या बहुत कम हैं, तो आप क्या कर सकते हैं? कुछ भी नहीं। उन्होंने कहा कि आप कह सकते हैं कि एक अच्छा अभिनेता बनने के बजाय इंस्टाग्राम पर ध्यान दिया जा सकता है, लेकिन यह कितना निराशाजनक है।

Alien Romulus Trailer: 'एलियन: रोमुलस' का दिलचस्प ट्रेलर जारी, फेडे अल्वारेज की कारीगरी ने फिर बढ़ाया उत्साह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें