ऑक्सीजन मास्क पहने दिखे अनुराग
डोभाल के मैनेजर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें डोभाल एम्बुलेंस के अंदर ऑक्सीजन मास्क पहने हुए दिख रहे हैं और उन्हें एक दूसरे मेडिकल सेंटर ले जाया जा रहा है। मैनेजर रोहित पांडे ने वीडियो के साथ लिखा 'कल अनुराग भाई की हालत स्थिर होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था और हम उन्हें देहरादून ले जा रहे थे। बदकिस्मती से, ले जाते समय उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। अब हम उन्हें तुरंत मेडिकल मदद के लिए पास के अस्पताल ले जा रहे हैं। वह इस समय अपनी जिंदगी के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।'
अनुराग ने परिवार पर लगाए थे आरोप
एक्सीडेंट से कुछ दिन पहले, अनुराग ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके परिवार ने उनका साथ नहीं दिया है। उन्होंने दावा किया था कि उनके माता-पिता और भाई ने उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा था कि उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया।
इस पूरे मामले पर उनके भाई ने रिएक्शन देते हुए कहा था कि अनुराग यह सब व्यूज के लिए कर रहे हैं।