मोटी एलीमनी मांगने का भी लगाया आरोप
अनुराग के अपने बेटे के साथ कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें भावुक बातें लिखी हैं। वह लिखते हैं, ‘मेरे पास कुछ बच नहीं है। तेरे लिए जो कमाया था, वो घर वाले और कलम और श्रेया छीन ले गए। सबकुछ बेच दिया है। मैं फाइनेंशियली बहुत मुश्किल में हूं। लेकिन तेरे लिए मेहतन करता रहूंगा।’
वह आगे पत्नी रितिका और उसकी मां पर भी इल्जाम लगाते हैं। वह कहते हैं, ‘रितिका और उसकी मां मुझे मेरे बच्चे से मिलने नहीं दे रही है। वो लोग मोटी एलीमनी की मांग कर रहे हैं।’ अनुराग का कहना है कि 37 लाख रुपये रितिका के परिवार को देने होंगे, तभी वह अपने बच्चे से मिल सकते हैं।