फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपमा ने मायानगरी में रखा कदम, क्या मुंबई पहुंचकर अपने सपने कर पाएगी पूरे? सीरियल में आया नया मोड़

Tue, 18 Nov 2025 04:24 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupamaa Serial Update: सीरियल ‘अनुपमा’ में एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। सीरियल की लीड कैरेक्टर अनुपमा अब मायनगरी मुंबई पहुंच चुकी है। मायानगरी की चमक देखकर वह हैरान है। क्या यहां पहुंचकर वह अपने सपनों को पूरा कर पाएगी? 

विज्ञापन
सीरियल 'अनुपमा' में आया नया ट्विस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@starplus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरियल ‘अनुपमा’ कई साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। वक्त-वक्त पर इस सीरियल में लीप या ट्विस्ट आते हैं। इन दिनों सीरियल में एक नया ट्रैक देखने को मिल रहा है। अनुपमा को मुंबई से एक डांस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेना इंवाइट आया था। अब वह मुंबई पहुंच भी चुकी है। फिल्मी दुनिया की रौनक देखकर वह हैरान है। नए प्रोमो में उसे एक बड़ा सरप्राइज भी मिलता है। 

शूटिंग के सेट पर पहुंचीं अनुपमा 

विज्ञापन

सीरियल से एक नए प्रोमो में दिखा गया है कि अनुपमा एक शूटिंग के सेट पर मौजूद है। वहां शूटिंग देखकर लोगों को डांस और एक्टिंग करते देख वह हैरान है। अचानक एक डायरेक्टर उसके सामने आता है और कहता है कि अनुपमा जी अब यही आपकी दुनिया है। इस बात पर अनुपमा हैरान हो जाती है। 


ये खबर भी पढ़ें: अंगद और वृंदा की शादी से विरानी परिवार में आया भूचाल; क्या तुलसी संभाल पाएगी हालात या नोयना देगी सब उजाड़?
विज्ञापन


बेटी राही ने किया था मुंबई जाने के लिए मोटिवेट
अनुपमा ने डांस रानी नाम से एक टीम बनाई है। वह पहले भी डांस कॉम्पिटिशन में हिस्सा ले चुकी है और जीती भी है। मुंबई से अनुपमा और उसकी टीम को एक इंवाइट आया है। इसके जरिए उनके लिए नए रास्ते खुलेंगे। अनुपमा के सपनों को नए उड़ान मिलेगी। क्या सच में उसके सपने पूरे होंगे, यह तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।

टीआरपी लिस्ट में टॉप पर 'अनुपमा' सीरियल
हाल ही में 44वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में ‘अनुपमा’ ने पहले नंबर पर जगह बनाई है। वहीं सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दूसरे नंबर पर रहा। इन दोनों सीरियल के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।  


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें