फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: दिल्ली मेट्रो में सफर करने निकले अनुपम खेर, ऑटो से भी शेयर किया वीडियो

Fri, 15 Aug 2025 08:20 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupam Kher Viral Video: बीते दिनों अनुपम खेर 'मेट्रो इन दिनों' फिल्म में नजर आए थे। अब अभिनेता दिल्ली की मेट्रो और ऑटो में सैर करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज शेयर किए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। अभिनेता को भारत की राजधानी दिल्ली के मेट्रो में सफर करते देखा जा सकता है। आइए देखें वीडियो। 

दिल्ली की मेट्रो का लिया आनंद

विज्ञापन

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाई है। पहली स्टोरी में अभिनेता दिल्ली की मेट्रो में बैठे हुए सफर करते दिखाई दे रहे हैं। एक्टर ने व्हाइट कलर की शर्ट और ब्लू कलर की कैप पहन रखी है। साथ ही वीडियो में अनुपम खेर कह रहे हैं, ‘मेट्रो में दिल्ली में।’ 

विज्ञापन

ऑटो में किया सफर
इसके अलावा अनुपम खेर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई दूसरी स्टोरी में अभिनेता ऑटो में सफर करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि हैशटैग ऑटो इन दिल्ली और मुस्कुराते हुए इमोजी भी लगाई है।



क्यों चर्चा में हैं वीडियो?
आपको बताते चलें कि अनुपम खेर बीते दिनों 'मेट्रो इन दिनों' फिल्म में नजर आए थे। अब अभिनेता जब दिल्ली की मेट्रो से शैर कर रहे हैं, तो इसे उनकी फिल्म मेट्रो इन दिनों से जोड़ा जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: 50 Years Of Sholay: यहां से लिया गया गब्बर का किरदार, क्लाइमैक्स में हुआ बदलाव; ऐसे बनकर तैयार हुई शोले

अनुपम खेर का वर्कफ्रंट
अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार ‘तन्वी द ग्रेट’ फिल्म में देखा गया था। अनुपम खेर ने अभिनय के साथ-साथ इस फिल्म का निर्देशन भी किया है। तन्वी द ग्रेट बॉक्स ऑफिस पर औसत साबित हुई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें