फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: जगंल में फंसी अनुपम खेर की कार, फिर सेट पर पहुंचने के लिए करना पड़ा ये काम, सब रह गए दंग

Sun, 08 Jun 2025 04:32 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupam Kher Stuck in Jungle: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर 70 साल की उम्र में भी कितने फिट हैं, इसका अंदाजा अब एक वीडियो देखकर फैंस लगा रहे हैं। हाल ही में अनुपम खेर की कार जंगल में फंस गई, जिसके बाद सेट पर पहुंचने के लिए एक्टर को जो करना पड़ा उसे देखकर हर कोई दंग रह गया।
विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम- @anupampkher
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों हैदराबाद में प्रभास के साथ अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस शूटिंग के दौरान उनके साथ एक ऐसा मजेदार वाकया हुआ, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। अनुपम खेर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो जंगल जैसी जगह में फंसे नजर आते हैं और फिर दीवार फांदकर शूटिंग सेट तक पहुंचते हैं।

दीवार चढ़कर सेट तक पहुंचे अभिनेता

विज्ञापन

एक्टर ने खुद की अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर किया। शुरुआत में अनुपम खेर एक तंग रास्ते पर खड़ी कार के पास खड़े नजर आते हैं। रास्ते के दोनों ओर हरियाली है और दूर कहीं शूटिंग सेट की झलक दिखाई देती है। अभिनेता सफेद टी-शर्ट, ग्रे पैंट और कैप में हैं और बताते हैं कि उनके ड्राइवर शूटिंग सेट का रास्ता भूल गए, जिस कारण वो जंगल जैसी जगह में फंस गए। 


‘देखो, क्या-क्या करना पड़ता है’
वीडियो में अनुपम कहते हैं, ‘आज ड्राइवर शूटिंग के लिए रास्ता भूल गया और मुझे जंगल में ले आया। शूटिंग उस दीवार के उस पार हो रही है।’ इसके बाद वो हंसते हुए कहते हैं, ‘अब यूनिट वाले मुझे जंगल से निकालकर सीढ़ियों के ज़रिए सेट तक पहुंचाएंगे। देखो, क्या-क्या करना पड़ता है इस प्रोफेशन में।’ बिना किसी घबराहट के वो एक कुर्सी पर चढ़ते हैं, फिर सीढ़ियों की मदद से दीवार पार करते हैं और दूसरी तरफ पहुंचते ही यूनिट के लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Viral Video: हर्षवर्धन राणे को सामने देख कर फूट-फूटकर रोने लगी फैन, बोली- मैं खुश हूं...

40 साल के करियर का सबसे मजेदार किस्सा
वीडियो शेयर करते हुए अनुपम ने कैप्शन में लिखा, ‘इस तरफ से उस तरफ! अपने 40 साल के फिल्मी करियर में मैंने अलग-अलग तरीकों से शूटिंग सेट में एंट्री की है, लेकिन आज का अनुभव सबसे अलग और मजेदार रहा।’ वो बताते हैं कि ये शूटिंग प्रभास की आने वाली फिल्म के लिए हो रही है, जिसका नाम फिलहाल तय नहीं हुआ है। इस फिल्म को हनु राघवपुडी डायरेक्ट कर रहे हैं और मित्री मूवी मेकर्स इसका निर्माण कर रहे हैं।

अनुपम खेर की आने वाली फिल्में
बता दें ये फिल्म अनुपम खेर के करियर की 544वीं फिल्म है। इसके अलावा वो अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन डिनो’ में भी नजर आएंगे जिसमें उनके साथ पंकज त्रिपाठी, सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर और कोंकणा सेन शर्मा जैसे कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म 4 जुलाई को रिलीज होगी। इसके अलावा अनुपम खेर अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें करण टेकर, जैकी श्रॉफ और अरविंद स्वामी जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें