बीते दिन सोमवार को अनुपम खेर के निर्देशन में बनी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का ट्रेलर रिलीज हुआ। अभिनेता को फिल्म के ट्रेलर के लिए नेटिजंस की तरफ से काफी तारीफें मिल रही हैं। अब अभिनेता ने आधुनिक समय में बदलते रिश्तों और हाल में हो रही घटनाओं पर अपने विचार प्रकट किए हैं। चलिए जानते हैं आखिर अनुपम खेर ने क्या कहा।
इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने रिश्तों के विकास के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'हर जगह अजीबोगरीब लोग हैं। यह सिर्फ भारत की समस्या नहीं है, बल्कि विकसित देशों में भी ऐसे अजीबोगरीब मामले हैं। यह सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, संपन्न देशों में भी ऐसे मामले हैं। यह भारत केंद्रित मुद्दा नहीं है।’
यह खबर भी पढ़ें:
Amitabh Bachchan: अमिताभ के साथ इस एक्ट्रेस ने ठुकराई थी फिल्म, बोलीं- ‘फिर अभिनय से पूरी तरह दूर हो गई’
महिलाएं पतियों के लिए खतरनाक?
आगे बातचीत में अभिनेता ने कहा, ‘क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि आजकल, महिलाएं भी अपने पतियों के लिए खतरनाक हो सकती हैं और चीजों की योजना बना सकती हैं। मैं इसे सनसनीखेज नहीं बनाना चाहता, लेकिन यह भयावह है। चीजें इतनी तेजी से बदल रही हैं, और कभी-कभी इसे समझना मुश्किल हो जाता है।’
रिश्तों की बारीकियों पर बोले अनुपम खेर
अनुपम खेर ने आगे रिश्तों की बारीकियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, ‘प्रशंसा और इच्छा के बीच अंतर है। हम सभी चाहते हैं कि हमारी प्रशंसा की जाए, लेकिन हम यह भी चाहते हैं कि हमारी चाहत हो। परेशानी यह है कि कभी-कभी लोग सिर्फ आपकी प्रशंसा करते हैं, लेकिन आपकी इच्छा नहीं रखते।’
कब रिलीज होगी फिल्म?
अनुपम खेर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में इयान ग्लेन, जैकी श्रॉफ और एम नासर भी हैं। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एमएम कीरवानी ने तैयार किया है। तन्वी द ग्रेट का निर्माण अनुपम खेर स्टूडियो ने एनएफडीसी के सहयोग से किया है।