अनुपम खेर-दुलारी खेर और राजू खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
अनुपम ने लिखा प्यारा कैप्शन
इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, ‘मां, दिवाली गिफ्ट्स और मां की डांट। वीडियो दिवाली वाले दिन का है। मां ने टीशर्ट्स दी, मैंने कपड़े और कुछ कैश दिया, जिसे मां ने दिखाने से साफ मना कर दिया। कहीं नजर ना लग जाए। पतीसा सिर्फ मां ने नहीं, घर के बाकी सदस्यों ने भी खाया था। इसका सबूत मां ने जल्दी से डिब्बा दिखा के दिया। वैसे आजकल निक्कर वाले भाई साब फुल पैंट पहनने लगे हैं। बाकी सब ठीक है।’
यह खबर भी पढ़ेंः नए अवतार में दिखे मिस्टर मल्होत्रा और मिस ब्रिगेंजा, अनुपम ने साझा किया 'कुछ कुछ होता है' का सीन; देखें वीडियो
अनुपम की पाइपलाइन में हैं कई फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर आखिरी बार ‘द बंगाल फाइल्स’ में नजर आए थे। इस फिल्म में वो महात्मा गांधी की भूमिका में थे। इसके अलावा इस साल उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ भी रिलीज हुई। अनुपम की पाइपलाइन में भी कई फिल्में हैं। इनमें एक प्रभास के साथ ‘द राजा साहब’ और दूसरी राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म भी शामिल है।