अनुपम खेर की पोस्ट में क्या है?
अनुपम खेर ने रवि किशन के साथ जिम क्लब में पोज दिया है। दोनों कलाकार काफी जोशीले अंदाज में खड़े हैं। यह तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर के कैप्शन में अनुपम खेर ने लिखा है 'दर्द कम वक्त के लिए है। हालांकि गर्व हमेशा के लिए है। अपने दोस्त और साथी कलाकार रवि किशन के साथ व्यायाम। हर हर महादेव।'
यूजर्स ने किए कमेंट
इस पोस्ट को कई यूजर्स ने लाइक किया है और इस पर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'बहुत अच्छे सर।' एक और यूजर ने लिखा है 'दिल को छू जाने वाला सीरियस इंप्रेशन।' एक और यूजर ने लिखा है 'अनुपम सर और रवि भईया, गर्दा उड़ा दिए आप लोग।' एक और यूजर ने लिखा है 'फिट और बहुत अच्छे।'
इस फिल्म में नजर आएंगे कलाकार
ख्याल रहे कि अनुपम खेर जल्द ही फिल्म 'खोसला का घोसला 2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रवि किशन भी नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'खोसला का घोसला' का सीक्वल है। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।