फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम खेर: महिला आरक्षण बिल पर अभिनेता ने रखी अपनी राय, मदुरै में हुए दीप प्रज्वलन को लेकर जाहिर की खुशी

Sun, 29 Nov 2026 12:28 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अभिनेता अनुपम खेर हाल ही में फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में नजर आए।
  • अब उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है।
  • वीडियो में अभिनेता महिला आरक्षण बिल को लेकर मीडिया से बात करते नजर आए।
विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं की भागीदारी को समाज और राजनीति में मजबूत करने की बहस लंबे समय से जारी है। संसद से लेकर सामाजिक मंचों तक महिला सशक्तिकरण को लेकर अलग-अलग विचार सामने आते रहे हैं। इसी बीच महिला आरक्षण बिल को लेकर अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बिल का समर्थन करते हुए कहा कि वह इसे लेकर बेहद खुश हैं और महिलाओं की भूमिका सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि घरों में भी उनकी ताकत और जिम्मेदारी बेहद अहम है।
Trending Videos

अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या बोले अनुपम खेर?
एएनआई ने अभिनेता का एक वीडियो जारी किया है, जिसके अनुसार एक्टर ने कहा, 'आज तो मंदिर में आया हूं। आज इस तरह की बात पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है। मंदिर के दरबार में सिर्फ श्रद्धा-भाव से आया हूं। मैं ऐसी कोई बात नहीं करना चाहता, जो मैंने सोची न हो। क्योंकि आज श्रद्धा की बात होगी, आज शांति की बात होगी। जिनको समाधान चाहिए उसकी बात भी होगी, लेकिन आज इस तरह की कोई बात नहीं करना चाहता।'
विज्ञापन

अनुपम खेर, ये प्रेम मोल लिया - फोटो : सोशल मीडिया
महिला आरक्षण बिल पर क्या बोले अभिनेता?
इसके बाद अनुपम खेर से मीडिया ने महिला आरक्षण बिल को लेकर सवाल किया। इसके जवाब में एक्टर ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। हमारे घर में तो महिला हैं... 33 फीसदी नहीं, बल्कि 80 फीसदी उन्हें शक्ति प्रदान होती है। कब से... मां सब कुछ करती हैं, पत्नी सब कुछ करती है और मेरा मानना है कि इस बिल को पास होना चाहिए, यह बेहद जरूरी है।'

आखिर में अभिनेता ने अपनी बात खत्म करते हुए मदुरै में हुए दीप प्रज्वलन को लेकर खुशी जाहिर की। अनुपम खेर ने कहा, 'और जो हमारे दीप प्रज्वलन की जीत हुई है, सनातन की जो जीत हुई है उसके लिए भी मैं सभी को शुभकामनाएं देना चाहता हूं।'

इन फिल्मों में नजर आए अनुपम खेर
बता दें कि हाल ही में अभिनेता की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' रिलीज हुई है, जिसमें उन्होंने आयुष्मान खुराना के दादाजी का रोल प्ले किया है। इससे पहले एक्टर ने फिल्म 'रामायण' में जटायु के किरदार को आवाज दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें