फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: ‘यह सम्मान फिल्म स्वदेश के लिए मिलना चाहिए था’, शाहरुख को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बोले अनुपम खेर

Thu, 25 Sep 2025 03:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupam Kher On National Awards Winners: मोहनलाल, शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और करण जौहर को पुरस्कार मिलने पर अनुपम खेर ने अपनी बात रखी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।
विज्ञापन
अनुपम खेर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मान लेते हुए शाहरुख - फोटो : पीटीआई, एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में 23 सितंबर को 71वें नेशनल फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में मलयालम अभिनेता मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा रानी मुखर्जी और शाहरुख खान समेत कई कलाकारों को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है। कलाकारों को अवॉर्ड मिलने पर अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी बात रखी है। 
विज्ञापन

 

शाहरुख खान के लिए खुश हुए अनुपम खेर
अनुपम खेर ने पीटीआई से कहा 'मैं सभी के लिए बहुत खुश हूं। आखिरकार 40 साल बाद उन्हें (शाहरुख खान) नेशनल अवॉर्ड मिला। आप उनकी निराशा को समझ सकते हैं। उन्हें 'स्वदेश' के लिए 100 प्रतिशत अवॉर्ड मिलना चाहिए था। उन्हें 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के लिए अवॉर्ड नहीं मिला। उन्हें कभी नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला। वह परेशान हो गए होंगे। इसलिए, मुझे बहुत खुशी है कि उन्हें पुरस्कार मिला। मैं करण जौहर, रानी मुखर्जी, शाहरुख खान को एक साथ बैठे देखकर बहुत खुश था।'

यह खबर भी पढ़ें: OG: ‘ओजी’ को लेकर क्रेजी हुए फैंस, स्क्रीनिंग के दौरान लहराई तलवार; डीजे को इस वजह से उठा ले गई पुलिस

71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
मोहनलाल को सबसे कम उम्र में मिला पुरस्कार
उन्होंने आगे कहा 'मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिला। मैंने उन्हें फोन किया। मैंने उनसे कहा कि अगर मैं गलत नहीं हूं तो आप दादासाहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के कलाकार हैं। उन्होंने कहा हां। यह हैरान करने वाला है। वह भारत के सुपरस्टार हैं। हालांकि वह मलयालम फिल्मों में काम करते हैं।'
विज्ञापन

शाहरुख और रानी को मिला पुरस्कार
ख्याल रहे कि मोहनलाल को सिनेमा में योगदान के लिए 2023 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया। शाहरुख खान को फिल्म 'जवान' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नेशनल अवॉर्ड दिया गया। रानी मुखर्जी को फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया। करण जौहर को फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें