दिल से बनाई गई है फिल्म
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर कान प्रीमियर के बारे में बताया। कान के बाद ये फिल्म लंदन, न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स जैसे प्रमुख शहरों में दिखाई जाएगी। अनुपम खेर ने फिल्म के बारे में कहा है कि 'मैं हमेशा सार्वभौमिक विषय पर फिल्म बनाना चाहता था, जो सीमाओं से परे हो और हर जगह दिलों से जुड़ती हो। 'तन्वी द ग्रेट' एक मकसद से जन्मी कहानी है।' अनुपम खेर ने कहा 'यह दिल से बनाई गई फिल्म है और मेरा मानना है कि यह अमेरिका के दर्शकों को उतनी ही गहराई से प्रभावित करेगी जितनी अहमदाबाद के दर्शकों को।'
Pics: हुमा कुरैशी से लेकर कुब्रा सैत तक मुंबई पार्टी में पहुंचे सितारे, अलग-अलग ड्रेस में दिखाए हुस्न के जलवे
अनुपम खेर निर्देशित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का फर्स्ट लुक जारी
- फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
अनुपम खेर ने संगीतकार को दिया श्रेय
अनुपम खेर ने ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम कीरावनी के योगदान की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'ऑस्कर विजेता एम.एम. कीरवानी की तरफ से अपनी संगीत प्रतिभा से इस कहानी को जीवंत करना सच्चा आशीर्वाद है। उनकी कलात्मकता ने 'तन्वी द ग्रेट' को उससे ऊपर उठाया है, जिसकी मैंने केवल कल्पना की थी।
फिल्म के टीजर ने बटोरी सुर्खियां
हाल ही में फिल्म का पहला टीजर रिलीज हुआ है, जिसने प्रीमियर से पहले ही चर्चा बटोरी है। अनुपम खेर की तरफ से निर्देशित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के सहयोग से बनाया गया है।