फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanvi The Great: खत्म हुआ इंतजार, अनुपम खेर ने किया ‘तन्वी द ग्रेट’ की रिलीज डेट का एलान

Mon, 19 May 2025 03:50 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tanvi The Great Release Date: अनुपम खेर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की रिलीज डेट अब सामने आ गई है। जानिए कब रिलीज हो रही है फिल्म।
विज्ञापन
अनुपम खेर और तन्वी द ग्रेट - फोटो : इंस्टाग्राम-@anupampkher
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुपम खेर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर चर्चाओं में हैं। अनुपम इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। जहां काफी प्रशंसा भी मिली थी। अब अनुपम खेर ने फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। जिसके बाद फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

वीडियो शेयर कर दी जानकारी

विज्ञापन

फिल्म की कास्ट के साथ कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके फिल्म की रिलीज के बारे में जानकारी दी है। वीडियो में वो फिल्म से जुड़े अनुभव साझा करते हैं। साथ ही फिल्म की शूटिंग के बारे में भी बात करते हैं। वीडियो में अनुपम भावुक नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अनुपम खेर ने फिल्म के बारे में बात करते हुए इसकी रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी। अनुपम ने बताया कि फिल्म भारत में 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

कान में लोगों की प्रतिक्रिया से खुश हुए अनुपम
वीडियो साझा करते हुए अनुपम खेर ने ट्विटर पर वीडियो के कैप्शन में लिखा, “कल रात ‘तन्वी द ग्रेट’ के वर्ल्ड प्रीमियर में सभी देशों के दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया से मैं बहुत प्रभावित और भावुक हूं। उन्होंने कहा कि यह एक यूनिवर्सल सब्जेक्ट है, जिसने लोगों के दिल को छू लिया। उन्हें सब कुछ बहुत पसंद आया, खास तौर पर लीजेंड एमएम करीम द्वारा तैयार किया गया फिल्म का संगीत। 18 जुलाई को हमारी फिल्म के प्यार, जादू और मेहनत को देखने के लिए आप सभी का इंतजार है। आपसे थिएटर में मिलते हैं। जय हिंद।”

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Tanvi The Great: अनुपम खेर ने दिखाई फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की स्टारकास्ट, लिखा- बाकी लोग हमारे साथ हैं

फिल्म में नजर आएगी बड़ी स्टारकास्ट
तन्वी द ग्रेट में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आएगी। जिसमें शुभांगी दत्त तन्वी के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, इयान ग्लेन, पल्लवी जोशी, करण ठक्कर, नासिर और खुद अनुपम खेर शामिल हैं। फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें