फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2025: कान में रेड कार्पेट पर अनुपम खेर और छाया कदम का दिखा जलवा, अभिनेता ने फैंस को दिया फ्लाइंग किस

Fri, 16 May 2025 08:15 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Cannes 2025: हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस समारोह में भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार भी शिरकत कर रहे हैं। इसी कड़ी में अनुपम खेर और छाया कदम ने भी कान में भाग लिया। देखें तस्वीरें।

विज्ञापन
अनुपम खेर और छाया कदम - फोटो : इंस्टाग्राम- @anupampkher और @chhaya.kadam.75
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

78वें कान फिल्म फेस्टिवल में दुनियाभर के दिग्गज कलाकार पहुंच रहे हैं। भारतीय कलाकार भी अपनी मौजूदगी से समारोह में चार चांद लगा रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और 'लापता लेडीज' फेम अभिनेत्री छाया कदम ने भी कान में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इनके लुक्स ने सभी का ध्यान खींच लिया। आइए जानते हैं किस अंदाज में पहुंचे ये एक्टर्स।

विज्ञापन


अनुपम खेर ने फैंस को दिया फ्लाइंग किस
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने 16 मई की बिल्कुल सुबह अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेता ब्लैक कलर के सूट संग बो टाई पहने नजर आ रहे हैं। एक्टर ने ये तस्वीरें कान फिल्म फेस्टिवल से शेयर की हैं। अभिनेता सीढ़ियों पर खड़े होकर अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार करते हुए, उन्हें फ्लाइंग किस के जरिए अपना प्यार दे रहे हैं। इसके साथ ही अभिनेता ने कैप्शन में लाल दिल वाला इमोजी लगाते हुए लिखा कि कान फिल्म फेस्टिवल रेड कार्पेट। वहीं उन्होंने खुद के निर्देशन में बन रही फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को भी हैशटैग में मेंशन किया है। 
 




यह खबर भी पढ़ें: Vicky Kaushal: श्मशान घाट पर रातें गुजारीं, आर्मी की ट्रेनिंग ली; जानें कैसे तैयार करते हैं विक्की अपने किरदार
विज्ञापन


छाया कदम ने साड़ी में बिखेरा जलवा
मराठी और हिंदी फिल्मों से पहचानी जाने वाली अभिनेत्री छाया कदम भी कान फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने पहुंची। समारोह की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री रेड और पिंक कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं और ब्लैक कलर का गॉगल भी लगाए हुए नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा कि 2025 कान में ये उनका पहला दिन है, पिछले साल भी वह इस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा थीं। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें परिवार की तरह लगता है, जिसका विस्तार हो रहा है। छाया कदम को 'लापता लेडीज', 'सैराट' और 'झुंड' जैसी फिल्मों से जाना जाता है। 
 


यह खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल में भारत पवेलियन का उद्घाटन, ‘इफ्फी 2025’ का ट्रेलर भी हुआ लॉन्च

कान फिल्म फेस्टिवल के बारे में
कान फिल्म फेस्टिवल 2025 के आयोजन की शुरुआत 13 मई को हो चुकी है। यह 78वां फिल्म फेस्टिवल है, जिसमें दुनियाभर के दिग्गज कलाकार शिरकर कर रहे हैं। ये फिल्म फेस्टिवल 24 मई को समाप्त होगा।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें