फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे सिकंदर के जन्मदिन पर अनुपम और किरण खेर ने लुटाया प्यार, अभिनेता ने कहा- एक ही मंच पर साथ होना सुखद है

Fri, 31 Oct 2025 03:14 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sikandar Kher Birthday: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर के बेटे सिकंदर का आज शुक्रवार को जन्मदिन है। इस खास अवसर पर सिकंदर के माता- सौतेले पिता ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन
अनुपम और किरण खेर अपने बेटे सिकंदर खेर के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी फिल्मों और सीरीज में अपने अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता सिकंदर खेर का आज शुक्रवार को 44वां जन्मदिन है। इस खुशी के मौके पर अभिनेता के सौतेले पिता अनुपम खेर और माता किरण खेर ने उन्हें पोस्ट साझा कर खास अंदाज में बधाई दी है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा। 

अनुपम खेर ने कहा- ढेर सारा प्यारा आशीर्वाद

विज्ञापन

अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने सौतेले बेटे सिकंदर की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसमें पिता-पुत्र साथ में स्टेज पर नजर आ रहे हैं, जो किसी पुरस्कार समारोह के पल हैं। इसके साथ ही अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘प्यारे सिकंदर, जन्मदिन मुबारक हो। ईश्वर आपको दुनिया की सारी खुशियां दे, आप दीर्घायु और स्वस्थ रहें। आपने बहुत लंबा सफर तय किया है, आपके साथ एक ही मंच पर होना और पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए सबसे सुखद एहसास है। स्वस्थ और खुश रहें। मेरा प्यार और आशीर्वाद सदा साथ है।’
 


किरण खेर ने दी जन्मदिन की बधाई
किरण खेर ने अपने बेटे सिकंदर के साथ एक बहुत ही प्यारी तस्वीर साझा की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'प्यारे सिकंदर खेर को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और प्रसन्नता प्रदान करे। आप मेरे दिल की धड़कन हैं।'
विज्ञापन

 
यह खबर भी पढ़ें: 'राइजिंग विजन' के ब्रांड एंबेसडर बने सलमान खान, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी से भाईजान ने की मुलाकात

सिंकदर खेर के बारे में 
आपको बताते चलें कि सिकंदर खेर, किरण खेर और उनके पहले पति गौतम बेरी के बेटे हैं। गौतम बेरी से अलग होने के बाद किरण खेर ने अनुपम खेर से शादी रचाई। सिकंदर खेर की अनुपम खेर के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। अनुपम खेर भी सिकंदर पर जान लुटाते हैं। सिकंदर खेर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार 'दुकान' फिल्म में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'मंकी मैन' में भी काम किया है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें