फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे ने फैंस को सुनाई गुड न्यूज! सोशल मीडिया पर किया राहत भरा पोस्ट

Thu, 07 Aug 2025 10:58 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ankita Lokhande Post: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अब सोशल मीडिया के जरिए एक अच्छी खबर फैंस के साथ शेयर की है जिसे सुनकर फैंस ने चैन की सांस ली है। 
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्ट्रागाम पर राहत भरी खबर फैंस के साथ शेयर की है। दरअसल पिछले काफी समय से अपनी मेड की बेटी के लापता होने के चलते एक्ट्रेस और उनके पति विक्की जैन काफी परेशान थे, लेकिन अब उनकी हाउस हेल्पर की बेटी मिल चुकी है। इसी बात की जानकारी उन्होंने पोस्ट करते हुए दी। 
विज्ञापन


अंकिता की मेड की बेटी मिली
पिछले दिनों अंकिता ने अपने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उनकी हाउस हेल्पर कांता की बेटी सलोनी और उसकी सहेली नेहा पिछले कई दिनों से लापता हैं। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी। अभिनेत्री ने न केवल अपने प्रशंसकों से मदद की अपील की, बल्कि पुलिस से भी तेजी से कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी।
 


ये खबर भी पढ़ें: Divyanka Tripathi: क्या इस बार 'बिग बॉस' का हिस्सा बनेंगी दिव्यांका त्रिपाठी? सीजन 19 में एंट्री पर तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन


विक्की-अंकिता ने किया पुलिस से आग्रह
ये घटना 31 जुलाई की है जब दोनों लड़कियां आखिरी बार मुंबई के वकोला क्षेत्र में देखी गई थीं। इसके बाद से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। परिवार की ओर से तुरंत ही मालवणी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इसी बीच अंकिता और उनके पति विक्की जैन 1 अगस्त को विक्की के जन्मदिन के अवसर पर दोस्तों संग पार्टी में व्यस्त थे। हालांकि, जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बच्चियों की जानकारी मांगी।

अंकिता-विक्की के लिए राहत 
लगातार कोशिशों और जन सहयोग के बाद आखिरकार यह राहत भरी खबर सामने आई कि दोनों लड़कियां छह दिन बाद सुरक्षित मिल चुकी हैं। अंकिता और विक्की ने इंस्टाग्राम के जरिए इस जानकारी को साझा किया और मुंबई पुलिस की तेज कार्रवाई के लिए उनका धन्यवाद भी किया। उन्होंने लिखा कि यह हमारे लिए बेहद राहत की बात है कि सलोनी और नेहा अब सुरक्षित हैं। उन्होंने मुंबई पुलिस की तत्परता और समर्पण की खुले दिल से सराहना की।

अभिनेत्री ने उन सभी लोगों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट को साझा किया और मामले में जागरूकता फैलाई। उन्होंने कहा कि आप सभी की दुआओं और समर्थन के चलते ही बच्चियों की सुरक्षित वापसी संभव हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें