फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Lokhande: पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं अंकिता लोखंडे और विक्की जैन? एक्ट्रेस ने सुनाई अच्छी खबर

Thu, 26 Jun 2025 10:23 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ankita Lokhande Pregnant: कई लोगों ने अंकिता को इस बात के लिए बधाई दी तो कई लोगों ने हैरानी जताई कि क्या यह कोई मजाक था? एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'अगर ये सच है तो बहुत अच्छा लेकिन अगर ये मजाक था, तो ऐसी बातों का मजाक नहीं करते।'
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम @ nevantamedia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐसा लगता है कि अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। हाल ही में 'लाफ्टर शेफ्स' के मेकर्स ने सीजन 2 के प्रोमो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें अंकिता अपनी प्रेगनेंसी का एलान कर रही हैं। यह सब तब शुरू हुआ जब कृष्णा अभिषेक ने अंकिता लोखंडे के हाथ से एक मसाला छीना। इसके बाद अंकिता, कृष्णा के पीछे भागीं और प्रेगनेंसी का एलान किया।

विज्ञापन

 

Trending Videos

अंकिता ने किया प्रेगनेंसी का ऐलान
कृष्णा के पीछे भागते हुए अंकिता ने कहा 'मैं प्रेगनेंट (गर्भवती) हूं।' अंकिता की यह बात सुनकर सब हैरान रह गए। कृष्णा अभिषेक ने इस पर मजाक में कहा 'लड़का होगा।' ये बात सुनकर करण कुंद्रा भी अंकिता लोखंडे के पास आ गए और पूछा कि क्या वाकई आप प्रेगनेंट हैं? वहां बैठे दर्शक भी इस बात पर हैरानी जता रहे थे और हंस रहे थे।

यह खबर भी पढ़ें: Karishma Kapoor Songs: करिश्मा कपूर के ये 8 गाने लोगों के दिलों पर करते हैं राज, धुन पर थिरकते हैं पैर

अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम
यूजर्स ने दी मुबारकबाद
सोशल मीडिया पर इस प्रोमो के जारी होने के बाद कई यूजर्स ने इस पर रिएक्शन दिया है। कई लोगों ने अंकिता को इस बात के लिए बधाई दी तो कई लोगों ने हैरानी जताई कि क्या यह कोई मजाक था? एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'अगर ये सच है तो बहुत अच्छा लेकिन अगर ये मजाक था, तो ऐसी बातों का मजाक नहीं करते।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'कब से सुन रहे हैं कि प्रेगनेंट है।' एक और यूजर ने लिखा 'सच में यह प्रेगनेंट है।'


विज्ञापन

2021 में हुई अंकिता की शादी
आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने दिसंबर 2021 में शादी की थी। अंकिता लोखंडे टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' और फिल्म 'मणिकर्णिका' के लिए मशहूर हैं। अंकिता के पति विक्की जैन कारोबारी हैं। इन दिनों अंकिता और विक्की 'लाफ्टर शेफ्स 2' में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें