फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: अब नहीं सुनाई देगी बिग बी की आवाज में साइबर धोखाधड़ी वाली कॉलर ट्यून, क्या ट्रोलर्स हैं वजह?

Thu, 26 Jun 2025 10:09 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan Cyber Crime Caller Tune: अब फोन कॉल करने पर यूजर्स को अमिताभ बच्चन की आवाज में साइबर धोखाधड़ी के प्रति सावधान करने वाला संदेश नहीं सुनाई देगा। आइए जानते हैं वजह। 

विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : साभार-अमिताभ बच्चन के ब्लॉग से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी दमदार आवाज और अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हम और आप प्रतिदिन अभिनेता की आवाज को अपने फोन कॉल के दौरान सुनते थे, जिसमें वो साइबर-धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने के बारे में कहा करते थे। हालांकि, आपको बताते चलें कि आज यानी गुरुवार से अब वो आवाज आपको फोन करने के दौरान नहीं सुनाई देगी। जानिए कारण। 

अब नहीं बजेगा बिग बी की आवाज में कॉलर ट्यून

विज्ञापन

भारत सरकार द्वारा नागरिकों को साइबर धोखाड़ी से सावधान करने के लिए एक मुहिम चलाई गई थी, जिसके जरिए फोन के कॉलर ट्यून में अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई देती थी। अब आज गुरुवार से अभिनेता की आवाज नहीं सुनाई देगी। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अब यह अभियान समाप्त हो गया है, इसलिए भारत सरकार ने कॉलर ट्यून को भी बंद करने का निर्णय लिया है। यह सरकार द्वारा शुरू की गई जागरूकता पहल का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य ऑनलाइन घोटालों के बढ़ते खतरे के बारे में जनता को शिक्षित करना था। 

कॉलर ट्यून के लिए अभिनेता को किया गया था ट्रोल
बीते दिनों बिग बी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया था, जिसमें यूजर्स ने उनकी आवाज में वायरल कॉलर ट्यून के लिए ट्रोल किया था। अभिनेता ने इसका जवाब भी दिया था। अभिनेता ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘जी हां हुजूर, मैं भी एक प्रशंसक हूं। तो??’ इस ट्वीट पर यूजर ने रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘तो फोन पर बोलना बंद करिए।’ फिर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, ‘सरकार को बोलो भाई, उन्होंने हमसे कहा सो किया।’ हालांकि, आपको बताते चलें कि इस कॉलर ट्यून का बंद होने से ट्रोलर्स का कोई संबंध नहीं है। इसे सरकार के फैसले के कारण बंद किया गया है।

विज्ञापन


अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
82 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन काफी एक्टिव रहते हैं। अभिनेता की आगामी फिल्मों की बात करें तो उन्हें 'सेक्शन 84' में देखा जाएगा। इसके अलावा उनके पास ब्रम्हास्त्र और कल्कि 2898 एडी के भी अगले भागों का प्रोजक्ट है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें