'फ्लाई करके 2' में अंजलि अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
'हम अपना 100 प्रतिशत देते हैं'
आगे अपनी बातचीत में अंजलि ने कहा, ‘हम अभिनेता हैं, हमें जो भी किरदार दिया जाता है उसमें अपना 100 प्रतिशत देते हैं। एक बार जब यह जनता के सामने आ जाता है, तो यह उनका फैसला है कि वे इसे कैसे देखते हैं। मैंने सीता मां का किरदार निभाया है और अब ट्रेलर देखने के बाद, क्या आपको लगता है कि यह वही अंजलि है जिसे हम सोशल मीडिया पर देखते हैं? मेरा एकमात्र उद्देश्य यह है कि जब दर्शक फिल्म देखें तो वे मेरे निजी जीवन और व्यक्तित्व को एक तरफ रख दें।’
'कच्चा बादाम' पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
अंजलि अरोड़ा ने अपनी कच्चा बादाम वाली वायरल रील पर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘सोशल मीडिया पर जो कुछ भी होता है, वो बस कुछ समय के लिए होता है, लेकिन मुझे नहीं पता कि लोग अब भी उस वीडियो को क्यों याद रखते हैं। मैंने कुछ अलग नहीं किया। मैंने बस चलन को फॉलो किया। मैंने वो रील बनाई, लोग मुझे उसी की वजह से जानते हैं, और मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं। लेकिन यही मेरी पूरी जिंदगी नहीं है। लोग मुझे ट्रोल कर रहे हैं कि मैं डांस करती थी तो मैं माता सीता का रोल कैसे कर सकती हूं? हर कोई डांस करता है, कौन सा एक्टर डांस नहीं करता? मुझे डांस करना पसंद है, ये मेरा शौक है। मुझे इस बात पर कोई शर्म नहीं है।'
महाकाव्य श्री रामायण कथा
- फोटो : एक्स@taran_adarsh
फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' के बारे में
फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में अंजलि अरोड़ा के अलावा रजनीश दुग्गल, शील वर्मा, निर्भय वाधवा अहम किरदारों में हैं। फिल्म का निर्माण महोबिया फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। फिल्म को प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला ने प्रोड्यूस किया है। अभिषेक सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।