फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajesh Khanna: 'राजेश खन्ना ने मुझे मंगलसूत्र पहनाया, छुप के शादी की', अनीता आडवाणी ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Sun, 17 Aug 2025 03:48 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anita Advani Says About Relationship With Rajesh Khanna: दिवंगत बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना की करीबी रहीं अनीता आडवाणी ने हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने राजेश खन्ना से शादी की थी। 

विज्ञापन
अनीता आडवाणी और राजेश खन्ना - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमाई दुनिया के दिग्गज अभिनेता रहे राजेश खन्ना को हमेशा शानदार अभिनय के लिए जाना जाता था। इसके अलावा अभिनेता की पर्सनल लाइफ में अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के साथ लव स्टोरी, शादी और अलगाव की भी चर्चा होती है। इतना ही नहीं अभिनेता की जिंदगी में एक और नाम अनीता आडवाणी का भी अक्सर जुड़ता रहा। अब एक्ट्रेस ने राजेश खन्ना के साथ अपने निजी रिश्ते को लेकर खुलासा किया है कि दोनों ने शादी की थी। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा। 

अनीता ने की थी राजेश खन्ना से शादी

विज्ञापन

अभिनेत्री अनीता आडवाणी ने हाल ही में मेरी सहेली के साथ बातचीत में दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्ते पर बात की। उन्होंने कहा, ‘हमने निजी तौर पर शादी की, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में कोई भी इस बारे में खुलकर बात नहीं करता। सब कहते हैं 'हम दोस्त हैं' या 'हम रिलेशनशिप में हैं।' मीडिया में पहले ही खबर आ चुकी थी कि मैं उनके साथ हूं, इसलिए हम दोनों में से किसी को भी सार्वजनिक रूप से शादी की घोषणा करने की जरूरत नहीं पड़ी।’

यह खबर भी पढ़ें: Darshan: साउथ एक्टर दर्शन की गैरमौजूदगी में भी चलेगा उनका सोशल मीडिया अकाउंट, पत्नी ने उठाया ये जिम्मा

विज्ञापन

राजेश खन्ना ने अनीता को सिंदूर लगाया और मंगलसूत्र पहनाया
आगे बातचीत में एक्ट्रेस अनीता आडवाणी ने कहा, ‘हमारे घर में एक छोटा सा मंदिर था। मैंने एक मंगलसूत्र बनवाया था, जो सोने का था वो भी काले मोतियों वाला। उन्होंने मुझे वो पहनाया, फिर सिंदूर लगाया और कहा, 'आज से तुम मेरी जिम्मेदारी हो।’


डिंपल कपाड़िया से पहले अभिनेता की जिंदगी में थीं अनीता
अनीता आडवाणी ने कहा कि वो राजेश खन्ना की पत्नी रहीं डिंपल कपाड़िया से पहले अभिनेता के जीवन में आ गई थीं। उन्होंने बताया, ‘हां, मैं डिंपल कपाड़िया से पहले उनकी जिंदगी में आई थी। लेकिन मैंने उनसे शादी नहीं की क्योंकि मैं उस समय बहुत छोटी थी। आखिरकार, मैं जयपुर वापस चली गई।’ इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राजेश खन्ना के निधन पर जब वह आखिरी बार उन्हें देखने गई, तो उन्हें जाने नहीं दिया गया और बाउंसरों ने रोक लिया। 


बीमारी से हो गया था निधन
राजेश खन्ना का लंबी बीमारी के चलते 18 जुलाई 2012 को मुंबई में निधन हो गया था।  अभिनेता ने 69 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें