फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: ऋषि कपूर से आंख तक नहीं मिला पाते थे रणबीर, पिता के साथ पर्याप्त समय ना बिता पाने का है अफसोस

Sun, 21 Jul 2024 07:53 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार हैं। हाल में ही उन्होंने अपने दिवंगत पिता के साथ अपने संबंधों को लेकर खुल कर बात की है। उन्होंने कहा है कि वो अपने पिता से आंख तक नहीं मिला पाते थे। 
विज्ञापन
रणबीर कपूर-ऋषि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @neetu54
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर आज बॉलीवुड के बड़े सितारों में से एक हैं। अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपने लिए एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनकी पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' के बाद से उनके करियर में एक ब्लॉकबस्टर फिल्म भी जुड़ गई है। पर्दे पर आशिक मिजाज और बेबाक किरदार निभाने वाले अभिनेता अपनी निजी जिंदगी में पिता से आंखे तक नहीं मिला पाते थे। हाल में ही एक पॉडकास्ट के दौरान, रणबीर ने अपने पिता और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ अपने संबंधों को लेकर बातचीत की है। 

विज्ञापन


पिता ऋषि कपूर से आंख नहीं मिला पाते थे रणबीर 
चार साल पहले अपने पिता को खो चुके अभिनेता ने उनके साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने अपने पिता के स्वाभाव को याद करते हुए कई बाते कीं और अपने द्वारा उनके लिए सम्मान दिखाने के तरीके पर भी बात की। इस पॉडकास्ट के एक ट्रेलर प्रोमो में रणबीर कहते हैं कि उनके पिता को बहुत ज्यादा गुस्सा आता था, लेकिन वह बहुत अच्छे इंसान थे। इस बीच उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने कभी पिता से आंख नहीं मिलाया और उन्होंने कभी अपने पिता की आंखो का रंग नहीं देखा। इस दौरान अभिनेता ने बताया कि वह कभी उन्हें न नहीं कह पाते थे। 
हरियाणा के लड़के ने टीवी की दुनिया में बनाया दबदबा
विज्ञापन

पिता के साथ पर्याप्त वक्त ना बिता पाने का है रणबीर को अफसोस
रणबीर की पिछली फिल्म में भी पिता-पुत्र के संबंध का जिक्र किया गया है। पिछले साल हैदराबाद में एनिमल के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान रणबीर ने अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि उनके पिता को घूमना काफी पसंद था, इसलिए वह बहुत ज्यादा यात्रा करते थे। इस वजह से दोनों के बीच कभी दोस्ताना संबंध नहीं बन पाए। इसे लेकर उन्होंने दुख जाहिर करते हुए कहा था कि उन्हें अफसोस है कि वो दोनों एक साथ कभी पर्याप्त समय नहीं बिता पाए। 
विज्ञापन

बैड न्यूज और कल्कि 2898 एडी की बढ़ी रफ्तार, सरफिरा-इंडियन 2 बेहाल
'लव एंड वॉर' में आलिया संग करेंगे काम 
इस साल की शुरुआत में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में भी रणबीर ने अपने पिता को लेकर बात की थी। उन्होंने इस दौरान मजाकिया अंदाज में कहा था कि सोशल मीडिया के आने से पहले ही उनके पिता एक असली ट्रोल थे। इस दौरान उन्होंने बचपन की एक याद को साझा करते हुए बताया था कि उनके पिता कैसे चाची को फोन कर चिढ़ाया करते थे। बात करें रणबीर के वर्क फ्रंट को तो वह नितेश तिवारी की 'रामायण' में काम कर रहे हैं। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में भी आलिया और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे।
शाही परिवार के 'राजकुमार' सेतुपति ने दिखाया अभिनय का दम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें