फिल्म को लेकर क्या कहा?
आगे अपनी पोस्ट में अनिल कपूर ने लिखा, ‘अपने देश से प्यार और लोगों के लिए कुछ बेहतर करने की इच्छा कभी पुरानी नहीं हो सकती। मुझे हमेशा गर्व रहेगा कि मैं ऐसी कहानी का हिस्सा रहा हूं, जो लोगों को व्यवस्था बदलने और बेहतर समाज की उम्मीद देती है।’
क्या थी फिल्म की कहानी?
फिल्म 'नायक: द रियल हीरो' में फिल्म में अनिल कपूर ने टीवी रिपोर्टर शिवाजी राव का किरदार निभाया था। जो कि एक मीडिया कर्मी है। उसे एक इंटरव्यू के दौरान शिवाजी राव राज्य के मुख्यमंत्री बलराज चौहान से भ्रष्टाचार को लेकर सवाल करता है। उसकी इस बात पर बलराज को गुस्सा आ जाता है। वह शिवाजी को चुनौती देते हैं कि वह एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनकर दिखाये। वह इस पर राजी हो जाता है। इसके बाद एक आम आदमी के प्रशासन चलाने का दौर शुरू होता है। अपने सफर में शिवाजी अपनी जिम्मेदारी के प्रति काफी ईमानदार दिखाया गया है।
फिल्म ‘नायक’ के बारे में
फिल्म ‘नायक’ 7 सितंबर 2001 को रिलीज हुई थी। फिल्म में रानी मुखर्जी, दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी, परेश रावल, जॉनी लीवर और सौरभ शुक्ला भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। 'नायक' तमिल फिल्म 'मुधलवन' का हिंदी रीमेक थी, जिसे भी एस. शंकर ने ही बनाया था।