फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Kapoor: ‘शक्ति’ के 42 वर्ष पूरे होने पर अनिल कपूर ने साझा किया भावुक नोट, कहा- मुझे परिवार जैसा महसूस हुआ

Tue, 01 Oct 2024 05:45 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी फिल्म ‘शक्ति’ के 42 साल पूरे होने पर एक भावनात्मक नोट साझा किया। अभिनेता ने फिल्म से जुड़े दिग्गजों का आभार जताया और अपनी भावनाएं साझा की।
विज्ञापन
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी फिल्म ‘शक्ति’ के 42 साल पूरे होने पर एक भावनात्मक नोट साझा किया। अभिनेता ने फिल्म से जुड़े दिग्गजों का आभार जताया और अपनी भावनाएं साझा की। अनिल कपूर ने मंगलवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा,  ‘शक्ति के 42 साल... इस प्रतिष्ठित फिल्म के लिए मेरी सिफारिश करने के लिए जावेद साहब का आभारी हूं। मैं एक दूरदराज के होटल में घंटों तक रुका हुआ था, जब स्मिता जी ने अपनी अविश्वसनीय दयालुता के साथ जोर देकर कहा कि मैं करीब रहूं और उन्होंने मुझे अपना कमरा भी दिया, जिससे मुझे परिवार जैसा महसूस हुआ।’
विज्ञापन


‘शक्ति’ के 42 साल
साल 1982 में रमेश सिप्पी ने निर्माता मुशीर-रियाज की कंपनी एम.आर. प्रोडक्शन्स के लिए शक्ति का निर्देशन किया था। यह फिल्म अपने निर्माण के समय काफी चर्चा में रही, क्योंकि यह पहली फिल्म थी, जिसमें हिंदी सिनेमा के दो धुरंधर अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार एक साथ काम कर रहे थे। 
Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने शेयर की राघव चड्ढा संग इस अंदाज में तस्वीरें, फैंस बोले 'जोड़ी नंबर वन'
विज्ञापन


सलीम-जावेद की हिट जोड़ी ने लिखी थी फिल्म
इस फिल्म को उस समय की स्टार जोड़ी सलीम जावेद ने लिखा था। ‘शक्ति’ से पहले सलीम-जावेद की जोड़ी ने रमेश सिप्पी के लिए ‘अंदाज’, ‘सीता और गीता’, ‘शोले’ और ‘शान’ जैसी सफल फिल्मों को लिख चुके थे। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को साधारण सफलता ही प्राप्त हुई।

अनिल कपूर का किरदार
आपको बता दें कि इस फिल्म में अनिल कपूर ने कैमियो भूमिका निभाई है। फिल्म में अनिल कपूर की एंट्री अमिताभ बच्चन के किरदार की मौत के बाद होता है। अनिल ने इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के बेटे का किरदार निभाया था।
Arbaaz Khan: गोविंदा के साथ हुए हादसे पर अरबाज खान ने दी प्रतिक्रिया, कहा- प्यार और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें