बॉलीवुड अभिनेता और 'बिग बॉस ओटीटी 3' के होस्ट अनिल कपूर ने फिल्मी कलाकारों द्वारा ली जाने वाली मोटी फीस को लेकर बातचीत की है। इन दिनों इस मामले पर कई निर्माता और निर्देशकों ने अपनी राय रखी है। इनमें करण जौहर और अनुराग कश्यप भी शामिल हैं और अब अनिल कपूर का नाम भी उन लोगों की सूची में जुड़ा गया है।
ज्यादा फीस के कारण बजट पर पड़ता है असर
एक हालिया साक्षात्कार में, अनिल कपूर ने कहा कि फिल्म निर्माता ज्यादा फिल्में बना सकें, इसके लिए जरुरी है कि कलाकारों, तकनीकी काम करने वालों और खास तौर से सितारों को अपनी फीस और माँगों के बारे में सोचना चाहिए। अनिल कपूर 'बधाई हो बधाई', 'गांधी माई फादर', 'आयशा', 'वीरे दी वेडिंग' और 'खूबसूरत' समेत कई फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं और आर्थिक तंगी से दो-चार हो चुके हैं। अनिल ने कहा कि ज्यादा फीस के कारण बजट पर काफी असर पड़ता है और वो बतौर निर्माता इस स्थिति का सामना कर चुके हैं।
जैसा काम करना चाहते थे उसके लिए पैसा लगाना मुश्किल हो गया
करण जौहर का जिक्र करते हुए अनिल कपूर ने कहा कि उन्होंने इन दिनों कलाकारों द्वारा ली जा रही ज्यादा फीस के बारे में जो कहा उससे वो सहमत हैं। इसके साथ ही अनिल ने कहा कि उनके फिल्म निर्माता पिता, उनके परिवार और उन्होंने खुद भी बढ़िया फिल्म बनाने की कोशिश में मुश्किलों का सामना किया है। कलाकारों की फीस इतनी ज्यादा थी कि जैसा काम करना चाहते थे, उसके लिए पैसा लगाना लगभग असंभव हो गया था।
Ranveer Singh: बेबीमून मनाने के बाद लौटे दीपिका और रणवीर, एयरपोर्ट पर होने वाले पापा पत्नी को संभालते आए नजर
मुफ्त में की हैं कई फिल्में
अनिल कपूर ने कहा कि उन्होंने बिना पैसा लिए भी फिल्में की है और वो हमेशा से फीस में कटौती के लिए तैयार रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि जब उन्होंने निर्माताओं का समर्थन करने के लिए एक भी रुपया फीस के तौर पर नहीं लिया। अनिल ने बताया कि कई कलाकार ऐसा कर चुके हैं।
Box Office Collection: मंडे टेस्ट में फेल हुई इश्क विश्क रिबाउंड, चंदू चैंपियन-मुंजा की कमाई में भी आई गिरावट