फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badshah: इस्कॉन टेंपल के रेस्टोरेंट में जाकर शख्स ने की बदतमीजी, बादशाह ने लगाई कड़ी फटकार

Mon, 21 Jul 2025 10:41 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Badshah on Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। लंदन में एक व्यक्ति शाकाहारी रेस्टोरेंट में जाकर लोगों से बदतमीजी की है। बादशाह ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
बादशाह, वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैपर बादशाद अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। रैपर बादशाह ने लंदन में मौजूद इस्कॉन के राधा-कृष्ण मंदिर के शाकाहारी रेस्टोरेंट गोविंदा में चिकन खाने वाले व्यक्ति को फटकार लगाई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पर बादशाह ने प्रतिक्रिया दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने रेस्टोरेंट के अंदर चिकन खाया।
विज्ञापन

वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति रेस्टोरेंट के स्टाफ के पास जाता है और पूछता है 'क्या यह शाकाहारी रेस्टोरेंट है? तो यहां पर मीट नहीं मिलता है? क्या आप सच कह रहे हैं?' जब स्टाफ कई बार कहता है कि यह शाकाहारी रेस्टोरेंट है तब वह व्यक्ति बॉक्स से चिकन निकलता है और खाना शुरू कर देता है।
 

रैपर बादशाह ने दी प्रतिक्रिया
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए रैपर बादशाह ने लिखा है 'चिकन भी शर्मिंदा हो जाएगा। उसे मुर्गे की नहीं चप्पलों की भूख थी। सच्ची ताकत उस चीज का सम्मान करने में है जिसे आप नहीं समझते।'

यह खबर भी पढ़ें: Saiyaara: करण जौहर ने की 'सैयारा' की तारीफ, ट्रोल होने पर ट्रोलर को इस तरह दिया मुंहतोड़ जवाब

कई यूजर्स हुए नाराज
कई दूसरे यूजर्स ने भी उस व्यक्ति की आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा है 'यह बहुत बुरा है। यह व्यक्ति शाकाहारी जगह पर भूख मिटाने के इरादे से नहीं आया बल्कि यह नफरत फैलाने के इरादे से आया। उम्मीद है इस पर कार्रवाई होगी।' एक और यूजर ने लिखा 'इससे पता चलता है कि लोग किस हद तक भटक गए हैं! किसी के लिए भी और किसी भी चीज के लिए कोई सम्मान नहीं। मुझे उनकी मनःस्थिति पर तरस आता है। ऐसे लोगों का तो बस नरक ही इंतजार कर रहा है!'


विज्ञापन

बादशाह के बारे में
रैपर बादशाह को 'मर्सी', 'अक्कड़ बक्कड़', 'गर्मी' और 'सनक' जैसे कई गानों के लिए जाना जाता है। इस साल की शुरुआत में, उन्होंने द अनफिनिश्ड टूर की अमेरिकी तारीखों का एलान किया था। वह पूरे सितंबर में वर्जीनिया, न्यू जर्सी, बे एरिया, सिएटल, डलास और शिकागो में परफॉर्म करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें