करण जौहर ने की 'सैयारा' की तारीफ
हाल ही में निर्देशक और फिल्म निर्माता करण जौहर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मोहित सूरी, अहान पांडे और अनीत पड्डा की तारीफ की। करण जौहर की पोस्ट पर कई यूजर्स ने सकारात्मक कमेंट किए। उन्होंने माना कि फिल्म अच्छी है। वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स भी थे जो करण जौहर की बात से सहमत नहीं थे। उन्होंने कहा कि फिल्म में कुछ खास नहीं और करण जौहर नेपो किड का सपोर्ट कर रहे हैं। करण जौहर अक्सर कमेंट्स पर ध्यान नहीं देते हैं लेकिन उन्होंने एक ट्रोलर को जवाब दिया है।
यह खबर भी पढ़ें:
Ramayana: राम नहीं, रावण के नजरिए से बनेगी 'रामायण', आलिया निभाएंगी सीता का रोल?
करण जौहर ने ट्रोलर को दिया जवाब
एक यूजर ने करण जौहर पर निशाना साधते हुए लिखा 'आ गया नेपो किड का दैजान'। इस पर करण जौहर ने जवाब देते हुए लिखा 'चुप कर। घर बैठे-बैठ नकारात्मकता मत पाल। दो बच्चों का काम देख और खुद कुछ काम कर।' करण जौहर के रिप्लाई को कई यूजर्स ने सपोर्ट किया है। करण के रिप्लाई पर जवाब देते हुए एक यूजर ने लिखा 'बहुत अच्छा करण सर। आखिरकार आपने इस ट्रोलर को जवाब दिया। उम्मीद है कि सैयारा की अभिनेत्री को आप नागजिला में कार्तिक आर्यन के साथ लाएंगे।'