फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aneet Padda: 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा ने देखी फिल्म 'होमबाउंड', ईशान-जान्हवी को लेकर कही यह बात

Wed, 01 Oct 2025 08:52 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aneet Padda Praises Homebound: बॉक्स ऑफिस पर भले ही फिल्म 'होमबाउंड' अच्छा परफॉर्म ना कर पा रही हो लेकिन फिल्मी सितारे इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं। सैयारा फेम अनीत ने भी फिल्म को देखकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं।
विज्ञापन
अनीत पड्डा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री अनीत पड्डा ने हाल ही में फिल्म 'होमबाउंड' देखने के बाद अपने भावनाओं को साझा किया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव को खुलकर लिखा और बताया कि वो फिल्म देखने के बाद काफी भावुक हो गईं।
विज्ञापन


फिल्म देखकर अनीत ने साझा की भावनाएं
अनीत ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में लिखा कि फिल्म को निर्देशक नीरज घेवान ने जिस संवेदनशीलता और धैर्य के साथ पेश किया, वो अद्वितीय है। उन्होंने बताया कि निर्देशक ने कहानी को बेहद नाजुक, लेकिन मजबूत तरीके से प्रस्तुत किया। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि जिस तरीके से नीरज ने किरदारों को समझा और उनके भावों को पर्दे पर उतारा, वह फिल्म को देखने के अनुभव को लंबे समय तक जीवंत बनाए रखता है।

Aneet Padda39s Instagram story

कलाकारों की भी तारीफ
फिल्म में ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा नजर आ रहे हैं। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन ना कर पा रही हो, लेकिन अनीत ने स्टारकास्ट के काम की सराहना करते हुए लिखा कि इन कलाकारों ने पूरी ईमानदारी और साहस के साथ निर्देशक की दृष्टि को पर्दे पर उतारा। उन्होंने बताया कि फिल्म के माध्यम से दर्शकों को अपने जीवन के अंशों से जुड़ाव महसूस हुआ और यह अनुभव बहुत ही व्यक्तिगत और संवेदनशील था।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Trending News: फिर दूल्हा बनेंगे टॉम क्रूज! शाहरुख सबसे अमीर अभिनेता; दोबार मां बनेंगी सोनम? पढ़ें टॉप खबरें

करण जौहर को कहा धन्यवाद
अनीत पड्डा ने निर्माता करण जौहर का भी धन्यवाद किया और कहा कि उनकी फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने जो प्रयास किया, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कहा, 'मैं नम आंखों के साथ बाहर निकली, लेकिन काफी हल्कापन महसूस हुआ। इसके लिए धन्यवाद।'

फिल्म की कहानी
होमबाउंड में ईशान का किरदार शोएब और विशाल का किरदार चंदन मापूर की पृष्ठभूमि में अपनी महत्वाकांक्षाओं, सामाजिक पूर्वाग्रहों और दोस्ती की कसौटी पर खड़े उतरते है या नहीं, यही दिखाया गया है। कहानी में दोनों के व्यक्तिगत और पेशेवर संघर्ष दिखाए गए हैं, जो उनके सपनों और रिश्तों को चुनौती देते हैं। चंदन पुलिस की परीक्षा में सफल हो जाता है, जबकि शोएब असफल हो जाता है, जिससे उनकी दोस्ती पर असर पड़ता है।

फिल्म को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता
फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन्स के तहत निर्मित किया गया और इसे भारत की आधिकारिक प्रविष्टि 2026 ऑस्कर के लिए चुना गया। इसके अलावा फिल्म ने कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर कर अपनी कला का लोहा मनवाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें