फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनीत पड्डा ने पहली बार फैशन वीक में किया रैंप वॉक, ग्रैंड फिनाले की शुरुआत में ही बनीं शो स्टॉपर; देखें वीडियो

Mon, 13 Oct 2025 12:25 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aneet Padda In Ramp Walk: ‘सैयारा’ फेम अभिनेत्री अनीत पड्डा ने लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में पहली बार रैंप वॉक किया। इतना ही नहीं उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया और शो स्टॉपर बनीं। 

विज्ञापन
अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों लैक्मे फैशन वीक का आयोजन किया जा रहा है, जिसके ग्रैंड फिनाले में अभिनेत्री अनीत पड्डा शामिल हुईं। फिनाले की शुरुआत में ही एक्ट्रेस ने पहली बार रैंप वॉक किया और वहां मौजूद सभी को आकर्षित कर लिया। अभिनेत्री का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए देखें वीडियो। 

अनीत पड्डा ने खूबसूरत गाउन में बिखेरा जलवा

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अभिनेत्री अनीत पड्डा रैंप वॉक करती दिख रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस शाइनिंग गाउन पहने दिख रही हैं, जो उनके लुक को काफी निखार रहा है। अंत में रैंप वॉक से जाते समय अभिनेत्री ने प्रशंसकों को फ्लाइंग किस दिया। उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान उनके लुक को बेहद ही आकर्षक बनाने का काम किया।
 


एक्ट्रेस बनीं शो स्टॉपर
वायरल वीडियो के अनुसार अभिनेत्री अनीत पड्डा लैक्मे फैशन इवेंट के ग्रैंड फिनाले की शुरुआत करने वाली शो स्टॉपर बनीं। एक्ट्रेस का अंदाज नेटिजंस को काफी पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बच्चों के डैडा, खुश रहो... हैप्पी बर्थडे', एशा देओल ने एक्स हसबैंड भरत तख्तानी को दी जन्मदिन की बधाई


नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के सामने आते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। एक यूजर ने कहा, ‘यह उनका पहली बार रैंप वॉक था। वह वास्तव में बहुत घबराई हुई थीं, लेकिन फिर भी उन्होंने इसे बखूबी किया, अन्य अभिनेत्रियों से बेहतर। हमें उनके आत्मविश्वास की सराहना करनी चाहिए।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘उन्होंने बहुत अच्छा किया, क्योंकि उनका यह पहला रैंप वॉक था।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स ने कहा, 'स्टनिंग डेब्यू रनवे पर।'

सैयारा फिल्म से छाईं अनीत पड्डा
अनीत पड्डा ने अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत हाल ही में 'सैयारा' फिल्म से की। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। अब आने वाले समय वो कई फिल्मों में जल्द नजर आ सकती हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें