बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए कई साल से फैंस हर रविवार उनके आवास जलसा के बाहर आते हैं। आपको बताते चलें कि बिग बी भी उन्हें निराश नहीं करते और मिलते हैं। अभी बीते शनिवार को अपने जन्मदिन पर अभिनेता फैंस से मिले थे। अब आज रविवार को फिर से बिग बी ने घर के बाहर आकर प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। साथ ही उन्हें उन्हें कुछ खास चीज दी। जानिए पूरी खबर।
बिग बी ने फैंस को दिए गिफ्ट
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन हर बार की तरह इस रविवार भी अपने फैंस से मिलते दिख रहे हैं। इस वीडियो में बिग बी डिजाइनर कुर्ता पहने दिख रहे हैं। अभिनेता जलसा के बाहर खड़े फैंस से मिल रहे हैं और उन्हें गिफ्ट के रूप में टीशर्ट बांटते नजर आ रहे हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब हैं। ये अमिताभ बच्चन के प्रति उनका प्रेम है।
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लाल दिल वाला इमोजी बनाया है। इसके अलावा अन्य यूजर्स भी कमेंट सेक्शन में अभिनेता पर प्यार बरसा रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स बिग बी के गिफ्ट देने के तरीके पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
बिहार पर बेस्ड होगी सोनू सूद की अगली फिल्म, पटना यात्रा के दौरान एक्टर का खुलासा; कहा- अपनी मिट्टी से लगाव है
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन 83 वर्ष की आयु में भी इंडस्ट्री में बेहद सक्रिय हैं। अभिनेता के करियर वर्कफ्रंट की बात करें तो वो नितेश तिवारी की 'रामायण' में जटायु के रोल में नजर आएंगे। उनकी इस भूमिका को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म साल 2026 में दीवाली पर रिलीज होगी।