फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhera Trailer: रिलीज हुआ 'अंधेरा' का ट्रेलर, सीरीज में दिखेगी कभी न सोने वाले शहर की डरावनी कहानी

Fri, 08 Aug 2025 06:06 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Andhera Trailer Out: जो लोग हॉरर और सुपरनैचुरल कहानियों को पसंद करते हैं उनके लिए यह सीरीज कमाल की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अमेजन प्राइम ने इसका ट्रेलर जारी किया है।
विज्ञापन
अंधेरा - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉरर सीरीज 'अंधेरा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आठ एपिसोड की यह सीरीज साइकोलॉजिकल हॉरर और इंवेस्टिटिव ड्रामा है। इस सीरीज में प्रिया बापट, करणवीर मल्होत्रा, प्राजक्ता कोली और सुरवीन चावला अभिनय करते नजर आएंगे।
विज्ञापन

डरावनी है सीरीज की कहानी
जो लोग हॉरर और सुपरनैचुरल कहानियों को पसंद करते हैं उनके लिए यह सीरीज कमाल की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अमेजन प्राइम ने इसका ट्रेलर जारी किया है। सीरीज की कहानी कुछ इस तरह है कि एक लड़की अचानक गायब हो जाती है। सीरीज में एक लड़का है जिसे वह लड़की ख्वाब में दिखाई देती है। वह लड़का इन्वेस्टिगेटर है, उसे ऐसा लगता है कि कोई 'अंधेरा' है जो वापस आ गया है।
 

'अंधेरा' सीरीज की स्टार कास्ट
खबरों के मुताबिक सीरीज की कहानी काफी दिलचस्प है। हालांकि ट्रेलर से कहानी के बारे में बहुत ज्यादा कुछ पता नहीं चल रहा है। सीरीज में प्राजक्ता ने जबरदस्त अभिनय किया है। वह आखिरी बार नेटफ्लिक्स की सीरीज 'मिसमैच' में नजर आई थीं।

यह खबर भी पढ़ें: Farhan Akhtar Daughter: फरहान अख्तर ने बेटी को जन्मदिन की दी बधाई, ऋतिक और प्रियंका ने लुटाया प्यार

अंधेरा - फोटो : यूट्यूब
सीरीज की रिलीज डेट आई सामने
सुरवीन चावला इससे पहले 'राणा नायडू 2' और 'मंडला मर्डर्स' में नजर आईं थीं। इस सीरीज में भी वह अहम किरदार में हैं। इसमें करण वीर मल्होत्रा भी नजर आने वाले हैं। प्रिया बापट ने इसमें इंस्पेक्टर का किरदार निभाया है। सीरीज 14 अगस्त से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन

सीरीज के बारे में
सीरीज के निर्माता रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, कासिम जगमगिया, मोहित शाह और करण अंशुमन हैं। सीरीज का निर्देशन राघव डार ने किया है। इसके लेखक गौरव देसाई, राघव डार, चिंतन सरदा और करण अंशुमान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें