चंकी पांडे की बेटी और अभिनेत्री अनन्या पांडे की क्यूट तस्वीर जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसका पूरा श्रेय इस खास शख्स को जाता है, जिसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिनेत्री की खास तस्वीर लगाई है। अपनी प्यारी फोटो को देखकर अनन्या ने रिप्लाई में कहा-आई लव यू।
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे फिल्मों को लेकर कम अपने लव रिलेशन को लेकर ज्यादा चर्चा में रहही हैं। उनका नाम अक्सर आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा जाता है। हालांकि अनन्या और आदित्य की ओर से कभी उनके रिलेशनशिप को लेकर ऑफिशियल बयान नहीं आया है। लेकिन अनन्या की बॉन्डिंग बॉलीवुड में कई लोगों से काफी अच्छी है। उन्हीं में से एक हैं निर्माता-निर्देशक करण जौहर। करण का अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ स्पेशल बॉन्ड देखा गया है। दोनों ने साथ में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में काम किया था। दरअसल, इस फिल्म के निर्माता रह चुके हैं करण और इस फिल्म में अनन्या ने बेहतरीन एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था। कई इवेंट्स के दौरान देखा गया है कि अनन्या ग्रेसफुली करण जौहर को एडमायर करती हैं।
विज्ञापन
दोनों के बीच है अच्छा बॉन्ड
करण जौहर की यह खासियत है कि वह बॉलीवुड के कई सितारों के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। इस लिस्ट में अनन्या पांडे का नाम भी शामिल है। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा भी जा चुका है। कुछ घंटे पहले करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की सुंदर सी फोटो शेयर की है। फोटो में अनन्या पोज करती दिख रही हैं। अनन्या की यह फोटो मिनटों में इंटरनेट पर वायरल हो गई है।
करण ने खींची अनन्या की फोटो
फोटो में अनन्या बीज रंग की बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वो गुब्बारे और टेडी बियर से सजी जगह पर पोज देती नजर आ रही हैं। करण जौहर ने इस फोटो को शेयर कर लिखा कि फोटोग्राफी में उनका प्रयास। इसके बाद अनन्या ने भी इस फोटो को शेयर किया और लिखा, 'हीही लव यू।' साथ ही अनन्या ने लाल रंग के हॉर्ट इमोजी भी पोस्ट किए।
वर्कफ्रंट
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के बाद अनन्या ने कई बॉलीवुड फिल्मों में करण के साथ बेहतरीन काम किया। जिनमें शामिल लाइगर, गेहराइयां, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे जल्द ही अभिनेता वीर दास धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी वेब सीरीज 'कॉल मी बे' में नजर आएंगी। इसमें अनन्या के अलावा गुरफतेह पीरजादा भी एक जबरदस्त किरदार में नजर आएंगे। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।