अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से अब सभी सितारे वापस घर को लौट रहे हैं। इसी सिलसिले में शाहरुख खान, गौरी खान और सुहाना को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। इस पार्टी का आयोजन बेहद करीबी और ए-लिस्ट के लोगों के लिया किया गया था। पार्टी इटली के पोर्टोफिनो शहर में रखी गई थी। इस पार्टी को एक शानदार क्रूज पर मनाया गया। अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शिरकत करने अपने परिवार के साथ बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान भी पहुंचे। शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना के साथ स्पॉट किया गया।
विज्ञापन
रणबीर-आलिया और राहा ने भी की वापसी
शाहरुख के परिवार के अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और राहा कपूर को भी मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा के साथ देर रात मुंबई पहुंचे, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
उर्फी के चेहरे का बिगड़ा भूगोल, बताई असली वजह
विज्ञापन
सलमान खान और संजय दत्त भी आए नजर
बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार सलमान खान और संजय दत्त को अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में आनंद उठाते हुए देखा गया। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि सलमान खान और संजय दत्त एक साथ अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग समारोह में दिखे। वीडियो में दोनों अभिनेता एक दूसरे से कुछ बात करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उनके साथ में अनंत अंबानी भी दिखे।
29 मई से शुरू हुआ था कार्यक्रम
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन पार्टी 29 मई से शुरू हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 800 मेहमान इटली से क्रूज पर सवार हुए। यह काफी शानदार रहा। अनंत और राधिका ने अपने मेहमानों के लिए संगीतमय प्रस्तुति का आयोजन करवाया, जिसमें बैकस्ट्रीट बॉयज, कैटी पेरी और गायिका एंड्रिया बोसेली ने अपनी प्रस्तुति दी।
Sukumar Sen: भारत के पहले आम चुनाव के सूत्रधार सुकुमार सेन पर बनेगी बायोपिक, रॉय कपूर फिल्म्स करेगी निर्माण