फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukumar Sen: भारत के पहले आम चुनाव के सूत्रधार सुकुमार सेन पर बनेगी बायोपिक, रॉय कपूर फिल्म्स करेगी निर्माण

Mon, 03 Jun 2024 01:06 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 सिद्धार्थ रॉय कपूर अपने प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हॉउस 'रॉय कपूर फिल्म्स' के बैनर तले भारत के पहले आम चुनावों के सूत्रधार मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन पर बॉयोपिक बनाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
सुकुमार सेन बायोपिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। वे भारत के पहले आम चुनावों के सूत्रधार मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन पर बॉयोपिक बनाने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रॉय कपूर फिल्म्स ने सुकुमार सेन के जीवन पर बनने वाली इस फिल्म के अधिकार को खरीद लिया है।
विज्ञापन

 


सुकुमार सेन पर बनेगी बायोपिक 
रॉय कपूर फिल्म्स ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल सुकुमार सेन और सिद्धार्थ रॉय कपूर की तस्वीर के कोलाज को साझा किया है। इस तस्वीर कोस साझा करते हुए प्रोडक्शन हाउस की तरफ से लिखा गया है, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने पिछले महीने में किस प्रतीक चिन्ह को दबा कर किसे वोट दिया है। असली कहानी और प्रतीक चिन्ह तो आपकी तर्जनी पर लगी वह छोटी सी काली रेखा है। हम आपके लिए लेकर आ रहे हैं एक अविश्वसनीय कहानी है जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे'। 

पैपराजी से परेशान हुए ऋतिक रोशन, गुस्से में भड़के अभिनेता
विज्ञापन


रॉय कपूर फिल्म्स ने खरीदे अधिकार 
सिद्धार्थ रॉय कपूर इस बॉयोपिक को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम अपने राष्ट्रीय नायकों में से एक महान नायक सुकुमार सेन की अविश्वसनीय कहानी को बड़े परदे पर लाने जा रहे हैं। मेरे लिए यह गर्व का क्षण है। सुकुमार सेन ने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विभिन्न प्रतीकों और रंगों के आधार पर राजनीतिक दलों की पहचान करने की प्रणाली दी। साथ ही साथ उन्होंने निरक्षरता से निपटने के लिए मतदाताओं को अधिकार दिया और वोट के बाद नाखूनों पर अमिट स्याही लगाने का विचार भी उन्हीं का था। वे नहीं हैं, लेकिन उनके कई आविष्कार आज भी मौजूद हैं'। 
विज्ञापन


भोजपुरी की इन अभिनेत्रियों का यूपी-बिहार से नहीं कोई ताल्लुक

सुकुमार सेन के परिवार ने जाहिर की खुशी 
सुकुमार सेन के जीवनी पर बनने जा रही इस फिल्म को लेकर उनके परिवार ने अपनी खुशी जाहिर की है। उनके पोते संजीव सेन ने कहा, 'एक राष्ट्र के रूप में भारत की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक इसका सफल लोकतंत्र रहा है। सभी लोकतंत्रों की नींव स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हैं। इस जीवंत चुनावी प्रक्रिया के लिए आधारशिला रखने का श्रेय सुकुमार सेन को जाता है। हमारे दादा जी स्वतंत्र भारत के पहले सीईसी थे और हमें उनपर गर्व है'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें