फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पाई थ्रिलर: अजय देवगन और भूषण कुमार की फिर जमेगी जोड़ी? 2027 में फ्लोर पर आएगी मेगा बजट फिल्म

Sun, 22 Nov 2026 01:40 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अक्तूबर में अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज हुई है।
  • अब खबर आ रही है कि अभिनेता और भूषण कुमार फिर साथ में काम कर सकते हैं।
  • इस जोड़ी की अगली फिल्म 'धुरंधर' की तरह ही रोमांचक और दमदार बताई जा रही है।
विज्ञापन
अजय देवगन और भूषण कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में कुछ जोड़ियां ऐसी हैं, जिनकी साथ में की गई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। अभिनेता अजय देवगन और निर्माता भूषण कुमार की जोड़ी भी इन्हीं में से एक है। दोनों अब तक 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर', 'रेड 2', 'दृश्यम 2', 'धमाल 4' और 'दे दे प्यार दे' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अब खबर है कि यह जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में है। इस बार दोनों की नजर एक बड़े बजट की स्पाई थ्रिलर पर है, जिसकी कहानी भारतीय जासूसी की दुनिया पर आधारित होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
स्पाई थ्रिलर होगी नई फिल्म?
कुछ रिपोर्ट के मुताबिक, भूषण कुमार एक नई और अब तक अनदेखी कहानी के साथ स्पाई थ्रिलर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वह अजय देवगन को फिल्म में शामिल करना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर कुछ मुलाकातें भी हो चुकी हैं और अजय को भी इसकी कहानी पसंद आई है। फिल्म को 'धुरंधर' की तरह ही रोमांचक और दमदार बताया जा रहा है।

हालांकि, अभी तक फिल्म के निर्देशक और बाकी कलाकारों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर अजय देवगन इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भरते हैं तो इसकी शूटिंग 2027 में शुरू हो सकती है। वहीं, फिल्म को 2028 के मध्य तक सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। माना जा रहा है कि यह अजय देवगन के करियर की बड़ी फिल्मों में से एक हो सकती है।
विज्ञापन

अजय देवगन - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब
अजय देवगन के पास हैं कई बड़े प्रोजेक्ट्स
काम की बात करें, तो अजय देवगन की बीते महीने ही फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज हुई है, जिसे लेकर वह चर्चा में हैं। यह उनकी लोकप्रिय थ्रिलर फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी है और इसने उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है। इसके अलावा अजय के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।

वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल 5' में नजर आएंगे। इसके साथ ही वह जगन शक्ति के निर्देशन में बन रही एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'रेंजर' का भी हिस्सा हैं। लव रंजन, अंकुर गर्ग, अजय देवगन और आनंद पंडित इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसमें संजय दत्त विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं, नीरज यादव के निर्देशन में बन रही फिल्म 'चौहान' भी उनकी आने वाली फिल्मों में शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें