प्री-वेडिंग सेरेमनी के पहले दिन गायक स्टेबिन बेन भी शामिल हुए थे और अपनी परफॉर्मेंस भी दी थी। अब सिंगर ने कपल के लिए एक नोट लिखकर उन्हें आने वाली जिंदगी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।
भारत के अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का गुजरात के जामनगर में प्री वेडिंग सेरेमनी चल रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस सेलिब्रेशन में दुनिया की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हो रही हैं। प्री-वेडिंग सेरेमनी के पहले दिन गायक स्टेबिन बेन भी शामिल हुए थे और अपनी परफॉर्मेंस भी दी थी। अब सिंगर ने कपल के लिए एक नोट लिखकर उन्हें आने वाली जिंदगी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
स्टेबिन ने लिखा नोट
स्टेबिन ने इस अवसर का हिस्सा बनने के लिए अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पर समारोह की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए एक नोट लिखा। सिंगर ने लिखा, "हमारे सबसे प्यारे, सबसे विनम्र अनंत भाई और राधिका को बधाई। हर बार मेरे साथ रहने और मेरे प्रदर्शन के लिए हमेशा मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद। मैं बेहद आभारी हूं और मैं सभी के प्यार और समर्थन के लिए जितना भी धन्यवाद दूं वह कम है। यादें बनाने के लिए कई और वर्षों का इंतजार कर रहा हूं।"
गायक ने दी थी परफॉर्मेंस
अपनी दिलकश आवाज और हालिया चार्टबस्टर्स सहित हिट गानों के लिए मशहूर स्टेबिन बेन दुनिया भर से आए सितारों से सजे मेहमानों में शामिल थे, जिन्होंने जामनगर में समारोह की शोभा बढ़ाई। गायक के प्रदर्शन ने समारोह में मौजूद सारे मेहमानों को उत्साहित कर दिया। सभी ने उनकी परफॉर्मेंस को खूब एंजॉय किया था।
विज्ञापन
सितारों का लगा मेला
मुकेश अंबानी के लाडले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले के समारोह ने इस समय धूम मचा दी है। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान जामनगर की चकाचौंध देखने लायक है। बाॅलीवुड से शाहरुख खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, माधुरी दीक्षित, सैफ अली खान, सोनम कपूर और अनिल कपूर जैसी बड़ी-बड़ी सेलेब्रिटीज यहां पहुंचीं। इन सबके बीच इंटरनेशनल पाॅप स्टार रिहाना सबके आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।