हाल ही में अभिनेत्री एमी जैक्सन दूसरी बार मां बनी हैं। इसबार उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। एमी ने अपने पति एड वेस्टविक के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिसमें उन्होंने बेटे की पहली झलक भी दिखाई है। आइए जानते हैं क्या रखा बेटे का नाम?
जानें क्या रखा बेटे का नाम?
अभिनेत्री एमी जैक्शन ने एड वेस्टविक के साथ अगस्त 2024 में शादी की थी। अब आठ महीने बाद इस जोड़े ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी है। पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने अपने लाडले बेटे की भी एक झलक दिखाई है, जिसमें दोनों माता-पिता अपने बेटे को प्यार करते दिख रहे हैं। एमी ने अपने बेटे का नाम ऑस्कर रखा है। पोस्ट के कैप्शन में दंपत्ति ने लिखा कि दुनिया में आपका स्वागत है बेबी बॉय, ऑस्कर अलेक्जेंडर वेस्टविक।
यह खबर भी पढ़ें:
Gaurav Khanna: गौरव खन्ना को याद आए पुराने दिन, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में दिल्ली का जिक्र करके हुए भावुक
छह साल पहले दिया था पहले बच्चे को जन्म
अभिनेत्री एमी जैक्सन और एड वेस्टविक का यह पहला बच्चा है, जिसका नाम ऑस्कर रखा गया है। वहीं, आपको बताते चलें कि अभिनेत्री ने 2019 में एक बेटे को जन्म दिया था। इससे पहले वह एमी पानायियौटो नामक होटल व्यवसायी को डेट कर रही थी और उनसे सगाई भी कर ली थी। सगाई के कुछ महीनों बाद दोनों ने एक बेटे को जन्म दिया था, फिर दोनों का 2021 में ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद एमी ने 2021 में एड वेस्टविक को डेट करना शुरू किया और 2024 में उनसे शादी कर ली। अब दंपत्ति को एक पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।
यह खबर भी पढ़ें:
Kunal Kamra-Hansal Mehta: हंसल मेहता ने किया कुणाल कामरा का बचाव, सुनाई आपबीती, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल
एमी जैक्सन का वर्कफ्रंट
अभिनेत्री एमी जैक्सन के काम की बात करें तो उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री ने 2010 में तमिल फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘येवडू’, ‘आई’, ‘सिंग इज ब्लिंग’ जैसी फिल्मों में काम किया। एमी आखिरी बार रजनीकांत अभिनीत फिल्म ‘2.0’ में नजर आईं थीं।