फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zubeen Garg: जारी है जुबीन गर्ग निधन मामले की जांच, गिरफ्तार हुए शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत

Fri, 03 Oct 2025 12:15 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zubeen Garg Death Case: गायक जुबीन गर्ग के निधन के मामले में अब तक 60 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
जुबीन गर्ग, शेखर ज्योति गोस्वामी - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में असमिया गायक जुबीन गर्ग का निधन हो गया। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि जुबीन गर्ग निधन के मामले में संगीतकार शेखर ज्योति गोस्वामी और गायिका अमृतप्रभा महंत को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पुलिस ने बताया कि गोस्वामी और महंत को कई दिनों की पूछताछ के बाद शाम को गिरफ्तार किया गया। उन पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
असम पुलिस की सीआईडी के विशेष डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि अदालत द्वारा 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजे जाने के बाद दोनों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

चार लोगों की हुई गिरफ्तारी
एक अधिकारी ने कहा, 'हमें उनके खिलाफ कुछ सबूत मिले हैं। इसलिए आगे की पूछताछ के लिए उनकी गिरफ्तारी जरूरी थी।'
पुलिस ने बताया कि इसके साथ ही मामले में गर्ग के प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा और महोत्सव के आयोजक श्यामकानु महंत सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स
पहले हुईं दो गिरफ्तारियां
उन्होंने बताया कि श्यामकानु महंत और सिद्धार्थ शर्मा को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उन पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गैर इरादतन हत्या, आपराधिक साजिश सहित कई मामले दर्ज किए गए हैं।
असम पुलिस की सीआईडी के विशेष डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि अदालत की तरफ से श्यामकानु महंत और सरमा को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। उनसे पूछताछ जारी है।

यह खबर भी पढ़ें: Zubeen Garg: जुबीन गर्ग के निधन मामले में आया नया अपडेट, आराेपियों पर कसा शिकंजा, FIR में जोड़ी गई धारा 103
विज्ञापन

60 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हैं
सीआईडी गर्ग की मौत के मामले की जांच कर रही है। राज्य भर में 60 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई हैं। श्यामकानु महंत नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के मुख्य आयोजक हैं, जहां गायक प्रस्तुति देने गए थे। महंत और उनके प्रबंधक शर्मा सहित लगभग 10 अन्य लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई हैं।

19 सितंबर को हुआ था निधन
गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी। वह श्यामकानु महंत और उनकी कंपनी द्वारा आयोजित प्रोग्राम में गए थे। असम पुलिस ने मामले की जांच के लिए नौ सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें