सदी महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने फिल्मों से दूरी बनाई है और उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा भी अपनी मां के नक्शेकदम पर चल रही हैं। उन्हें अभिनय में कोई दिलचस्पी नहीं है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि भले ही वह इंडस्ट्री का सम्मान करती हैं और उससे प्यार करती हैं, लेकिन उनकी पसंद कुछ और ही है।
नव्या को इस चीज से है प्यार
मोजो स्टोरी से बातचीत में जब नव्या से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी फिल्मों में आने के बारे में सोचा था, तो उन्होंने कहा, 'नहीं, कभी नहीं। मुझसे हमेशा यही पूछा जाता है... और मुझे नहीं पता क्यों। मुझे लगता है कि मुझे हमेशा इस तरह से पाला गया कि मेरे माता-पिता ने मुझे यही सिखाया कि अगर तुममें 100% जुनून या आत्मविश्वास नहीं है, तो उसे मत करो। यह ऐसा कुछ नहीं था, जो मैं कभी करना चाहती थी। मुझे हमेशा ट्रैक्टर, मेरे पिताजी और उनके काम ने आकर्षित किया। जब वे काम से वापस आते, तो मैं उनसे इस बारे में बात करती। मेरे लिए यह कहीं ज्यादा रोमांचक था।'
नव्या नवेली नंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री का सम्मान करती हैं नव्या
नव्या, जो एक कारोबारी हैं, ने कहा कि वह फिल्म इंडस्ट्री का सम्मान और प्यार करती हैं, लेकिन उनकी रुचि किसी और चीज में है। उन्होंने कहा, 'मैं इसका सम्मान करती हूं और इसे इसके स्वरूप के लिए प्यार करती हूं, लेकिन मैं कभी इसका हिस्सा नहीं बनना चाहती थी। मेरी रुचियां कुछ और हैं।'
यह खबर भी पढ़ें: आ गई 'कांतारा चैप्टर 1' की ओटीटी रिलीज की तारीख, इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
नव्या में है प्रतिभा
इंटरव्यू के दौरान, नव्या ने अपनी एक गुप्त प्रतिभा का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, 'मेरी एक गुप्त प्रतिभा यह है कि मुझे किसी भी गाने के हुक स्टेप्स पता होते हैं। मुझे वह गाना, उसका माध्यम, सब कुछ पसंद है।'
नव्या के भाई बने अभिनेता
इस बीच, नव्या के भाई अगस्त्य नंदा ने अभिनेता बनने का फैसला किया। उन्होंने 'द आर्चीज' से अपने करियर की शुरुआत की और अब वह फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे।