फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल की हुईं आराध्या, पोती को अमिताभ बच्चन ने जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं; साझा की तस्वीरें

Sun, 16 Nov 2025 03:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaradhya Bachchan Birthday: अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन का जन्मदिन है। वह 14 साल की हाे चुकी हैं। बिग बी ने पोती को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। अपने ब्लॉग में वह आराध्या के लिए इमोशनल पोस्ट लिखते हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, अभिषेक और ऐश्वर्या के साथ आराध्या - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी पोती आराध्या को 14वें जन्मदिन पर ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया है। अपने ब्लॉग में वह आराध्या के लिए इमोशनल मैसेज भी लिखते हैं। 

अमिताभ ने पोती पर लुटाया प्यार

विज्ञापन

अपने ब्लॉग में बिग बी ने लिखा, ‘नन्ही आराध्या को जन्मदिन की पूर्व संध्या पर ढेर सारी शुभकामनाएं।’ वह आगे लिखते हैं, ‘हम सभी के अंदर का बच्चा समय के साथ बड़ा होता है। तो आज उस बच्चे का भी हम बधाई देते हैं।’ आगे अमिताभ ने प्रेयर वाला इमोजी ने बनाया है। 




 
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में शेयर की तस्वीरें - फोटो : ब्लाॅग@srbachchan
अपनी तस्वीरों के साथ आराध्या की एक तस्वीर शेयर की
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लाॅग में आराध्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें एक छोटी लड़की के शूज नजर आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि यह तस्वीर आराध्या की है। साथ ही अमिताभ ने केबीसी 17 से अपनी कुछ फोटोज भी शेयर की हैं। 

ये खबर भी पढ़ें:  Amitabh Bachchan: सनी देओल और जया बच्चन के बाद अमिताभ ने पैप्स को फटकारा, ट्वीट कर बोले- ‘कोई नैतिकता नहीं…’

अमिताभ बच्चन का करियर फ्रंट 
इन दिनों अमिताभ बच्चन ‘केबीसी 17’ शो को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'कल्कि 2898 और 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल में भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें